Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

CBSE के इस बड़े फैसले ने Students और Teachers के लिए खड़ी की नई मुसीबत

40

जालंधर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा अगले वर्ष से साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने का लिया गया निर्णय छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए हानिकारक है। यह विचार कोचिंग फेडरेशन पंजाब के अध्यक्ष प्रो.MP सिंह और अन्य सदस्यों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्यक्त किए।

फैडरेशन के सदस्यों ने कहा कि बोर्ड परीक्षा 2 बार आयोजित करने के सरकार के फैसले से छात्रों के बीच तनाव बढ़ेगा और कुछ महीनों के भीतर 2 परीक्षाओं के कारण छात्रों का संतुलन बिगड़ जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस नई परीक्षा प्रणाली से छात्रों और शिक्षकों के अलावा स्कूलों को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह शिक्षकों पर दोहरा बोझ पड़ेगा और छात्रों को भी दो बार ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ेगा, जिसमें उन पर सबसे ज्यादा तनाव होगा।

डॉ. जसप्रीत सिंह ने कहा कि 2 बार परीक्षाओं के कारण उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया भी 2 बार होगी, जिससे छात्रों की शिक्षा प्रभावित होगी क्योंकि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी शिक्षकों द्वारा की जाती है और इसमें समय भी लगता है।  फेडरेशन के सदस्यों ने कहा कि अक्सर स्कूल बोर्ड परीक्षा से पहले प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित करते हैं। ऐसे में स्कूली छात्र भी साल में दो बार प्री-बोर्ड परीक्षा लेंगे।  कोचिंग फेडरेशन की ओर से प्रधानमंत्री को भेजे गए मांग पत्र में मांग की गई है कि इस परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह लागू करने से पहले इसके सभी पहलुओं पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.