Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

मोर, तेंदुए, हाथी… जंगली जानवरों को मारने के लिए 20 शार्प शूटर्स, क्या कहता है कानून?

10

जंगली जानवरों से लोग इतने परेशान हो चुके हैं कि उन्हें मारने के लिए पूरे गांव ने शार्प शूटर्स रखने का फैसला लिया है. इसके लिए बाकयदा प्रस्ताव लाया गया और उसपर सभी ग्राम पंचायत सदस्यों ने अपनी-अपनी सहमती दे डाली. हैरत की बात यह है कि प्रस्ताव में बाघ, तेंदुए, हाथी समेत राष्ट्रीय पक्षी मोर को भी मारने की सहमती जताई गई है. प्रस्ताव में 20 शार्प शूटर्स रखे जाने की बात कही गई है. यह अजीबो-गरीब फैसला केरल के कोझिकोड जिले की चविकट्टापारा ग्राम पंचायत द्वारा लिया गया है.

ग्राम पंचायत का यह प्रस्ताव वन्य जीव संरक्ष्ण अधिनियम 1972 के खिलाफ है. इस प्रस्ताव पर पंचायत सचिव ने असहमति जताई है. इधर, गांव के लोग जंगली जानवरों से बेहद परेशान हैं. किसानों की फसलों को जानवर नष्ट कर रहे हैं. इससे उन्हें नुकसान हो रहा है. इन सभी से परेशान होकर ग्राम पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने जानवरों को मारने के लिए शार्प शूटर रखे जाने के प्रस्ताव पर सहमती जताई है.

जानवरों को मारने के लिए रखे जाएंगे 20 शार्प शूटर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रस्ताव में जंगली जानवरों को मारने के लिए 20 शार्प शूटर्स रखने का फैसला लिया गया. इसको लेकर ग्राम पंचायत अध्यक्ष सुनील ने बताया कि पंचायत बोर्ड ने आधिकारिक रूप से जंगली जानवरों को खत्म करने का निर्णय लिया है. वह कहते हैं कि पंचायत बोर्ड के सभी सदस्य अपने निर्णय पर कायम हैं. उनका कहना है की जंगली जानवरों से उन्हें काफी नुकसान हो रहा है. किसान बड़ी मेहनत से फसले करते हैं, जिन्हें यह जानवर नष्ट कर रहे हैं .

इन जानवरों को मारने के लिए लाया गया प्रस्ताव

ग्राम पंचायत की बोर्ड मीटिंग में लाए गए इस प्रस्ताव पर पंचायत सचिव ने असहमति जताई है. उनका कहना है कि यह प्रस्ताववन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के खिलाफ है. इस अधिनियम के अनुसार केवल वार्डन ही किसी जंगली जानवर को मारने की अनुमति दे सकते हैं. इधर, प्रस्ताव में कहा गया है कि फसल नष्ट करने वाले बाघ, तेंदुआ, हाथी, जंगली सुअर, मोर, गौर और बाइसन को मारने के लिए 20 शार्प शूटर्स रखे जाएंगे. गांव वालों का यह प्रस्ताव चर्चा में बना हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.