Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ...

बेरोजगारी के दौर में दर-दर भटकने पर मजबूर हो गए थे Bobby Deol, लोगों से कहते थे- काम दे दो मैं…

62

Bobby Deol को उनका खोया हुआ स्टारडम हासिल हो चुका है. 900 करोड़ी एनिमल का बॉबी की सोई हुई किस्मत चमकाने में बड़ा हाथ है. जब विलेन बनकर रणबीर कपूर की एनिमल में बॉबी की एंट्री हुई तो लोग न केवल खुश हुए बल्कि उनके नेगेटिव रोल पर अपना दिल हार बैठे. एनिमल के बाद एक के बाद एक फिल्म बॉबी की झोली में आकर गिरनी शुरू हो गईं. उन्हें विलेन के तौर पर पसंद किया जाने लगा. फिलहाल एक्टर अपनी सीरीज आश्रम 3 पार्ट 2 को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि बेरोजगारी के बुरे दौर में वो काम की तलाश में जगह-जगह घूम रहे थे.

बॉबी देओल की माने तो उनके करियर में भी एक वक्त ऐसा आया, जब उन्हें लोगों के दरवाजों पर जा-जाकर काम तक मांगना पड़ा. लॉकडाउन का जहां पूरे देश की जनता पर असर पड़ा, वहीं स्टार्स भी इससे नहीं बच पाए. उस दौरान बॉबी के पास भी काम नहीं था. आश्रम में काम करके उन्होंने खुद को उभारा. इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने उन दिनों के बारे में बात की जब वो काम की तलाश में थे. वो लोगों के पास जाते हैं और उनसे कहते थे कि मैं बॉबी देओल हूं मुझे काम दे दो.

काम मांगने में कैसी शर्म – बॉबी देओल

बॉबी ने कहा कि एक एक्टर के लिए इस तरह के दौरा से गुजरना बहुत जरूरी है. काम मांगने में कोई शर्म की बात नहीं है, इसमें गलत कुछ भी नहीं है. बॉबी का मानना है कि इस तरह से लोग उन्हें कम से कम याद तो रखेंगे. इंडस्ट्री में टैलेंट बढ़ गया है, पहले काम उनके पास आता था अब उनको खुद काम की तलाश करनी पड़ती है. अब वक्त बदल गया है और इतने सारे स्टार्स के बीच अपनी जगह बनाना आसानी नहीं है.

बॉबी देओल की चमकी किस्मत

बॉबी देओल को आश्रम सीरीज के बाद एनिमल में देखा गया था. इसके बाद उनकी फिल्म कंगूवा भी रिलीज हुई. बॉबी देओल के पास अपकमिंग फिल्मों में YRF की स्पाई यूनिवर्स फिल्म भी मौजूद है. वहीं शाहरुख खान के बेटे आर्यन की फिल्म में बॉबी देओल नजर आएंगे. बॉबी की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 6 पिक्चरों का नाम शामिल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.