Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

Hello…’ मैं DSP बोल रहा हूं, तुम Crome पर अश्लील वीडियो देखते हो…’ डरे सहमे युवक ने काट लिया गला

19

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक युवक ने फर्जी डीएसपी की कॉल से डरकर अपना गला काट लिया। घायल युवक को पहले एमपीईबी अस्पताल और फिर बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया है और हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक,  बैतूल के सारणी के सुनील गावस्कर वार्ड के मांग मोहल्ले निवासी राजा सूरे को फोन पर एक व्यक्ति ने खुद को डीएसपी बताते हुए धमकी दी। कॉलर ने कहा कि उसने ऑनलाइन क्रोम पर कुछ अश्लील देखा है और इस मामले में केस दर्ज हो गया है। उसने युवक को बचने के लिए 20 हजार रुपए की व्यवस्था करने के लिए कहा, नहीं तो पुलिस उसे पकड़ने आ रही है।

युवक ने अपने दोस्तों से पैसों की मदद मांगी, लेकिन इतनी बड़ी रकम जल्द नहीं मिल पाई। डर के मारे वह बाथरूम में गया और ब्लेड से अपना गला काट लिया। गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उन्हें तुरंत पावर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में भर्ती कराया प्राथमिक उपचार के बाद उसे बैतूल रेफर कर दिया गया था। परंतु युवक की हालत अधिक गंभीर होने के कारण बैतूल जिला अस्पताल से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस अधिक्षक निश्चल झारिया  ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसी फर्जी कॉल से न डरें। किसी भी समस्या के लिए सीधे पुलिस से संपर्क करें। पुलिस साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.