Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

चल रही थी परीक्षा, केंद्र व्यवस्थापक ने WhatsApp group पर भेज दिया पेपर, शिकायत दर्ज

67

यूपी बोर्ड की 10वीं गणित का पेपर आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप पर भेजने का मामला सामने आया है. घटना चौधरी बीएल इंटर कॉलेज की है. परीक्षा सुबह की पाली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चौधरी बीएल इंटर कॉलेज में मैथ्स का पेपर सुबह की शिफ्ट में हुआ था. शनिवार को परीक्षा चल रही थी, तभी सुबह 9:37 बजे केंद्र व्यवस्थापक अंजू यादव ने आधिकारिक परीक्षा वॉट्सऐप ग्रुप पर गणित का पेपर भेज दिया. इस ग्रुप में एटा के जिला मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र अधीक्षक समेत 125 अधिकारी शामिल थे.

UP Board 10th Exam 2025: केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ शिकायत दर्ज

स्टेटिक मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार ने कहा कि इस मामले का पता चलने पर मैंने अंजू यादव से स्पष्टीकरण मांगा है और पेपर को ग्रुप से हटवा दिया गया है. इसके बाद मामले की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह को दी गई. उन्होंने कहा कि मामले में बीते शनिवार शाम जैथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर अंजू यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और घटना की पूरी जांच की जा रही है.

UP Board Exam 2025: दो शिफ्ट में हो रही है परीक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हुई है, जो 12 मार्च तक चलेगी. एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किया जा रहा है. पहली पाली में परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे हो रही है. एग्जाम का आयोजन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत किया जा रहा है. परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं.

में हुई थी. बीते शनिवार को 10वीं मैथ्स का पेपर चल रहा था, तभी सुबह 9:37 बजे केंद्र व्यवस्थापक ने आधिकारिक परीक्षा वॉट्सऐप ग्रुप पर गणित का पेपर भेज दिया. मामले में केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.