Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी, सिक्योरिटी गार्ड के साथ धक्का-मुक्की, एक अरेस्ट

52

महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. यहां कुछ मनचलों ने संत मुक्ताई यात्रा के दौरान लड़कियों की टोली से छेड़खानी की, जिनमें केंद्रीय मंत्री की बेटी भी शामिल थीं. आरोपी लड़कों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मंत्री खुद पुलिस स्टेशन पहुंच गईं. उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. छेड़खानी की घटना जलगांव जिले के मुक्ताईनगर में हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

जलगांव के संत मुक्ताई यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री की बेटी और उनकी सहेलियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. यह घटना मुक्ताईनगर तालुका के कोथली गांव में घटी, जहां महाशिवरात्रि के साप्ताहिक अवसर पर संत मुक्ताई यात्रा का आयोजन किया गया था. शुक्रवार देर शाम जब केंद्रीय मंत्री की बेटी अपनी सहेलियों के साथ यात्रा में शामिल थीं, तभी चार से पांच अज्ञात युवकों ने उनका पीछा करना शुरू किया.

लड़कियों से की छेड़खानी, गार्ड से धक्का-मुक्की

आरोपी लड़को ने लड़कियों की टोली पर फब्तियां कसनी शुरू की और उनसे छेड़छाड़ करना शुरू किया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये युवक छुपकर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे और अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे.युवकों की हरकतें बढ़ती देख सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे गाली-गलौच करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने सुरक्षा गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जमा हो गए, जिसके बाद मामला मुक्ताईनगर पुलिस स्टेशन तक पहुंचा.

केंद्रीय मंत्री गुस्से में पहुंचीं थाने

घटना के बाद केंद्रीय मंत्री गुस्से में पुलिस स्टेशन पहुंचीं. उन्होंने कहा कि वह यहां एक सांसद या मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक मां के रूप में आई हैं. मंत्री ने कहा किअगर उनकी बेटी ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लड़कियों की सुरक्षा का क्या होगा? उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मंत्री का कहना है, ‘अगर एक लोकप्रतिनिधि की बेटी के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम जनता की बेटियों की सुरक्षा कौन करेगा? मैं मुख्यमंत्री से मिलकर इस विषय में सख्त कानून लागू करने की मांग करूंगी.’

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

शिकायत के बाद मुक्ताईनगर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक आरोपी की गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच जारी है.सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. घटना के बाद माहौल गरम है.इस घटना से मुक्ताईनगर और जलगांव में तनाव का माहौल बन गया है. भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया है. वहीं, राजनीतिक गलियारों में भी इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.