Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

पुलिस में नौकरियों के चाहवानों के लिए खास खबर, मुख्यमंत्री मान ने किया बड़ा ऐलान

29

होशियारपुर : मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होशियारपुर में जहान खेला में 2493 पुलिस कर्मियों की पासिंग आउट परेड में शामिल होने के लिए पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां की जाएंगी।

सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि यह भर्ती विभिन्न पदों के लिए की जाएगी और इसके लिए जल्द ही कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव भी लाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने देश विरोधी ताकतों को सलाह दी कि वे पंजाब में नफरत के बीज बोने की कोशिश न करें, क्योंकि यहां नफरत के बीज नहीं उगते। हमारे सभी त्यौहार सभी समुदायों के लोग मिलजुल कर मनाते हैं।

इस अवसर पर डी.जी.पी. गौरव यादव ने पासिंग आउट परेड में भाग लेने वाले जवानों से कहा कि आपका चयन मेरिट के आधार पर हुआ है। आप जहां भी काम करें, लोगों को न्याय दें। मुझे गर्व है कि पूरी तरह प्रशिक्षित जवान हमारे पुलिस बल में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब हमें सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान में अपना योगदान देना होगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ईश्वर सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण केन्द्र बहुत महत्वपूर्ण है। यहां न केवल पंजाब बल्कि अन्य राज्यों की पुलिस को भी प्रशिक्षण दिया जाता है। इस केन्द्र की स्थापना 1947 में हुई थी। झारखंड और उत्तराखंड के कर्मचारियों को भी यहां प्रशिक्षण दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.