Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खंडवा में ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

21

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा थाना अंतर्गत खालवा-शेखपुरा मार्ग पर कोठा बस स्टैंड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सब्जी बेचकर घर जा रही महिला सुमित्रा (35 वर्ष), पति कैलाश को एक आयशर ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद महिला को ट्रक ने लगभग 20 फीट तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक नाली में गिरा, ड्राइवर मौके से फरार

हादसे के बाद ट्रक गहरी नाली में गिर गया, जबकि चालक वहां से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद दूसरे ट्रक ड्राइवर ने बताया कि यह ट्रक पुणे से जबलपुर केमिकल लेकर जा रहा था, जिससे आग लगने का खतरा भी बना हुआ था।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही खालवा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, यह क्षेत्र अंधे मोड़ और तीव्र टर्निंग वाला है, जहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.