Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sanjeev Kapoor Cooking Tips: समोसे-पकौड़े नहीं सोखेंगे ज्यादा तेल, शेफ संजीव कपूर की 7 ट्रिक्स से कर... West Bengal News: ECI का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के 7 अफसर सस्पेंड, जानें क्या है SIR कनेक्शन Maharashtra Politics: BJP पर भड़की उद्धव ठाकरे की शिवसेना! कहा- चुनाव के लिए टीपू सुल्तान को वापस जि... Dhamtari News: धमतरी अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ नदारद, समय पर पहुंचने के बाद भी मरीज की मौत Shivpuri News: 'पैसे दो, तभी जाने दूंगा', शिवपुरी में बेटे के इलाज के लिए लाचार पिता को गिरवी रखना प... Prayagraj Magh Mela 2026: 44 दिवसीय मेले का ऐतिहासिक समापन, 22 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान से टूटा कु... Mani Shankar Aiyar Statement: 'पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM', मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी... Website Cookies Alert: 'Accept Cookies' पर क्लिक करना प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है भारी न...

‘थल्ले जट्ट दे काली बुगाटी…आंख ते चश्मा काला’ गाने पर कार में बैठ स्टंट मारा और फिर…

13

जालंधर : जैजी-बी के पंजाबी गाने थल्ले जट्ट दे काली बुगाटी आंख ते चश्मा काला पर रील बना कर कार से स्टंट मारने की रील वायरल होने के बाद पुलिस ने भी एक्शन ले लिया। पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस करके कार मालिक को तलब किया और गाड़ी का मोटा चालान काट दिया।

ई.आर.एस. के इंचार्ज इंस्पैक्टर रशमिंदर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई थी जिसमें वॉक्स वैगन गाड़ी के शीशों पर जैड ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। एक्स्ट्रा चौड़े टायर थे और लाइटिंग भी ट्रैफिक नियमों के विपरीत थी। जैसे ही वीडियो उनके पास आई तो उन्होंने कार का नंबर ट्रेस किया और कार मालिक को ट्रैफिक पुलिस थाने तलब किया।

ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी पर लगी सभी ब्लैक फिल्में उतारी जिसके बाद मोटा चालान काटा गया। ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी के मालिक को टायर भी बदलने को कहा है। इंस्पैक्टर रशमिंदर सिंह ने कहा कि कार चालक ने रोड पर गाड़ी चलाते हुए स्टंट मारते हुए कार का दरवाजा भी खोल दिया था, जिससे कोई हादसा भी हो सकता था। ऐसे में अगर किसी ने भी इस तरह की वीडियो बनाई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की नजर सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर हैं, अगर किसी ने भी सोशल मीडिया पर इस तरह की वीडियो डाली या फिर किसी राहगीर ने उन तक इस तरह से स्टंट करते की वीडियो बना पहुंचाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.