Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

BJP नेता ने महिला CMO को भी नहीं छोड़ा, इस काम के लिए जताई आपत्ति तो गुस्से में आकर कर दी ऐसी हरकत

34

सतना : मध्य प्रदेश के सतना जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोठी मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी पर नगर परिषद कोठी की मुख्य नगर अधिकारी (सीएमओ) सुश्री पूजा द्विवेदी के साथ अभद्रता और मारपीट की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा है।

घटना उस समय हुई जब सीएमओ पूजा द्विवेदी सोनौर मोड़ पर एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। यह कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें प्रयागराज कुंभ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पोहा वितरण किया जा रहा था। सीएमओ के मुताबिक, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के कार्यक्रम की सूचना उन्हें फोन पर दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर साफ-सफाई सुनिश्चित की। जब वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, तो अजय द्विवेदी ने उन पर आरोप लगाने शुरू कर दिए और गलत भाषा का प्रयोग किया।

जब सीएमओ ने आपत्ति जताई, तो मंडल अध्यक्ष गुस्से में आकर अपनी कुर्सी से उठे और हाथ उठाते हुए उनकी ओर बढ़े, मानो मारने की कोशिश कर रहे हों। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर सीएमओ को बचाया। यह पहली बार नहीं है जब अजय द्विवेदी पर आरोप लगे हैं। विभिन्न मामलों में पहले भी उन पर संगीन आरोप लग चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस घटना के बाद नगर परिषद कोठी की सीएमओ पूजा द्विवेदी ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.