Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कलेक्टर का सराहनीय कदम, सड़क हादसे में घायलों को बचाने खुद उतरे मैदान में, सरकारी गाड़ी में पहुंचाया अस्पताल

57

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उसी समय ग्वालियर की ओर से आ रहे भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने इंसानियत की मिसाल पेश की अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर हालत में सड़क पर तड़प रहे थे। वहां मौजूद लोग तमाशबीन बनकर खड़े थे, तभी कलेक्टर ने गाड़ी रोककर तत्काल घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए।

तभी रास्ते में एक खाली एंबुलेंस मिलने पर मेडिकल सपोर्ट के लिए दोनों घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट कराया और खुद भी घायलों के साथ जिला अस्पताल तक पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने मेडिकल चेकअप किया तो एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा शख्स घायल है। हादसे के बाद क्षेत्र में संवेदना का माहौल है और कलेक्टर की लगातार इस कार्य की सराहना की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के धर्मगढ़ से बाइक पर सवार होकर भिंड जिले के गिजोर्रा में अपनी बुआ के घर दावत खाने के लिए दोनों भाई आए थे।

इस दौरान सड़क हादसे में अरमान खान पुत्र स्वर्गीय आसीन खान निवासी धर्मगढ़, पोरसा, जिला मुरैना, की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मनीष खान पुत्र आजाद खान निवासी, धर्मगढ़ , पोरसा जिला मुरैना, घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है। मृतक की बॉडी पीएम हाउस में रखवा दी गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.