Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

धरती पर उतर आया ‘स्वर्ग’, हिमाचल-उत्तराखंड में जमकर बर्फबारी, कश्मीर की खूबसूरती में लगे चार चांद… आने वाले दिनों के लिए अलर्ट

32

देशभर के मौसम में बदलाव हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसका असर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक देखने को मिल रहा है. विक्षोभ की वजह से फरवरी महीने में भी पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद पहाड़ों की खूबसूरती पर चार चांद लग गए हैं, जिससे नजारा जन्नत सा नजर आ रहा है. इसके अलावा बर्फ की सफेद चादर से लिपटी वादियां और पर्वत श्रृंखलाएं बेहद चमकदार नजर आ रही हैं.

बर्फबारी ने ऊंची पहाड़ियों की रंगत ही बदल दी है. हरे भरे पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है. पहाड़ों के साथ हाईवे पर बर्फ की मोटी परत बिछी है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से लगातार रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है. इसके साथ कई इलाकों में बारिश भी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक बर्फबारी का सिलसिला आज भी जारी रहेगा.

तीन दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिनों से लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है. राज्य के लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, जहां कई सड़कें बर्फ में दब गई हैं. मौसम विभाग के मुताबिक लाहौल-स्पीति में अब तक ढाई से तीन फीट तक बर्फ गिर चुकी है. इसके अलावा अटल टनल रोहतांग को भी भारी बर्फबारी के चलते बंद कर दिया गया है, जिससे मनाली से लाहौल जाने वाले रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं.

विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में भारी बर्फबारी और तेज बारिश की संभावना है, जिससे भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. स्थानीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश और हिमपात होने का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती में लगे चार चांद

बर्फबारी से जम्मू कश्मीर की खूबसूरती में ‘चार चांद’ लग गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में भी बीती रात से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है. गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटकों के चेहरे पर खुशी है. मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश के साथ भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा 1,2 और 3 मार्च को बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होगी.

ऑरेंज अलर्ट किया जारी

उत्तराखंड में भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिख रहा है. उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी देखने को मिली. मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी है. उत्तराखंड में तापमान गिर गया है और ठंड बढ़ गई है. देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के निचले हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. विभाग ने इन जिलों को लेकर 28 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.