Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

‘हिंदू धर्म में होता है महिलाओं का सम्मान’, प्यार के लिए रहीमा ने रिद्धि बन रचाई दीपक से शादी

75

दिल्ली में एक धर्मांतरण का मामला सामने आया है. राष्ट्रीय राजधानी में रहीमा नाम की युवती ने सनातन धर्म अपनाकर शादी कर ली. मंदिर में शुद्धिकरण के बाद रहीमा रिद्धि बनी और बरेली के दीपक मौर्य से हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई. परिवार की धमकियों के बावजूद, रहीमा ने हिंदू धर्म में महिलाओं के सम्मान को देखते हुए यह कदम उठाया. रहीमा और दीपक दोनों दिल्ली में एक साथ काम करते हैं, जहां दोनों को एक दूसरे से मोहब्बत हो गई.

दिल्ली की रहीमा की बरेली के एक शिव मंदिर में घर वापसी हुई, जहां उसका शुद्धिकरण करवाया गया. इस दौरान उसने गायत्री मंत्र पढ़ा. दोनों के धर्म अलग-अलग होने की वजह से रहीमा के परिवार वालों ने शादी से साफ इनकार कर दिया. ऐसे में रहीमा ने घरवालों के खिलाफ जाकर ये शादी की. रहीमा के परिवार वालों ने धमकी दी है, जिस वजह से दोनों की जान को खतरा है.

सिलाई फैक्ट्री में साथ काम करते हैं दोनों

मंदिर में रहिमा का नाम रिद्धि रखा गया, जिसके बाद दोनों की शादी हुई. दीपक ने रिद्धि की मांग में सिन्दूर भरा और मंगलसूत्र पहनाया. दोनों ने सात फेरे लिए. दीपक बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चुरेली का रहने वाला है. वहीं रहीमा दिल्ली की रहने वाली है. दोनों एक साथ सिलाई फैक्ट्री में दो साल से जॉब कर रहे हैं. इसी दौरान दोनों को मोहब्बत हो गई और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया.

दोनों का अलग अलग धर्म होना एक सबसे बड़ी समस्या था. दीपक हिंदू तो रहीमा मुस्लिम धर्म से है, जिस वजह से दोनों के ही परिवार वाले इस शादी के तैयार नहीं थे. हालांकि बाद में दीपक के घर वाले शादी के लिए तैयार हो गए, लेकिन रहीमा के घर वाले नहीं हुए, जिस वजह से रहीमा ने भागकर शादी की.

हिंदुओं में महिलाओं का होता है सम्मान

रहीमा का कहना है कि उसे हिंदू धर्म की महिलाओं की तरह मांग में सिन्दूर, हाथों में चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र पहनना बहुत पसंद है. उसने बताया कि हिंदुओं में महिलाओं का सम्मान होता है. यहां शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है, जबकि हमारे धर्म में तीन बार तलाक बोलकर पलभर में जिंदगी बर्बाद कर देते हैं. महिलाओं का हलाला होता है, जिस वजह से मैंने हिंदू धर्म अपनाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.