Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

एक करोड़ की डिमांड, ससुराल बना दुश्मन और साला ‘कातिल’… अतुल जैसा मंजीत मिश्रा का भी हाल!

43

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बैंकर मनजीत मिश्रा की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. कर्नाटक में एआई इंजीनियर अतुल की सुसाइड की तरह ही इस वारदात के पीछे मनजीत मिश्रा के ससुरालियों के नाम आए हैं. पुलिस ने इस मामले में मनजीत मिश्रा के साले सचिन और उसकी दुकान में काम करने वाले प्रवीण को अरेस्ट किया है. इन दोनों ने मनजीत मिश्रा की हत्या के लिए शूटर्स को 15 लाख रुपये की सुपारी दी थी.

इसमें से पांच लाख रुपये शूटर्स को पहले ही दे दिया गया था. वहीं बाकी के दस लाख रुपये काम होने के बाद देना तय हुआ था. बता दें कि गाजियाबाद में इंदिरापुरम के रहने वाले बैंकर मनजीत मिश्रा ग्रेटर नोएडा स्थित एक बैंक में डेटा मैनेजर थे. 21 फरवरी को ऑफिस के बाहर ही बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी. पुलिस की पूछताछ में आरोपी सचिन ने बताया कि उसकी बहन मेघा ने मनजीत मिश्रा के साथ प्रेम विवाह किया था.

शादी के बाद 15 दिनों तक तो सब ठीक था, लेकिन उसी समय मनजीत के पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई. ऐसे में मनजीत के घर वालों ने मेघा को ही अपशकुन बताते हुए उसके माथे पर ठिकरा फोड़ दिया. इसके बाद ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. परेशान होकर मेघा ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी.

15 लाख रुपये हॉयर किए थे शूटर्स

इसके लिए दोनों के बीच कोर्ट के जरिए मध्यस्थता भी कराई गई, लेकिन सचिन के प्रभाव में मेघा ने एलिमनी के तौर पर एक करोड़ रुपये की डिमांड रख दी. चूंकि मनजीत ने एलिमनी देने से मना कर दिया था, इसलिए मध्यस्थता में बात नहीं बनी. इसके बाद आरोपी सचिन ने मनजीत की हत्या का मन बनाया और अपनी दुकान में काम करने वाले प्रवीण से बात की. फिर प्रवीण के माध्यम से ही दिसंबर 2024 में उसने 15 लाख रुपये में शूटर हॉयर किया.

एलिमनी देने से मना करने पर कराई हत्या

पुलिस की पूछताछ में आरोपी सचिन ने बताया कि उसने खुद दो शादियां की है और इसकी वजह से शुरू हुए विवाद में वह लंबे समय तक परेशान रहा है. ऐसे में वह नहीं चाहता था कि उसकी बहन मेघा के साथ भी यही दिक्कत हो. इसलिए उसने पहले कोशिश की कि उसकी बहन को एक करोड़ की एलिमनी मिल जाए. जब मनजीत ने इतनी रकम देने से इनकार किया तो उसने उसकी हत्या की योजना बनाई और शूटर्स की मदद से उसे मरवा दिया.

दोनों शूटर्स की हुई पहचान

पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटर्स की पहचान कर ली है. गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक दोनों शूटर्स की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग अलग टीमों का गठन किया गया है. इन टीमों के साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की टीम को भी लगाया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही दोनों शूटर्स को भी अरेस्ट कर लेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.