Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अहम खबर: पंजाब पुलिस के बाद अब इस विभाग में फेर-बदल की तैयारियां

59

पंजाब पुलिस तंत्र में भारी फेरबदल के बाद अब प्रशासनिक तंत्र में फेरबदल की तैयारियां सरकारी हलकों में शुरू कर दी गई हैं। पंजाब पुलिस में गत दिन 21 सीनियर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। यद्यपि अभी पुलिस में और तबादले किए जाने हैं तथा एस.पी. व डी.एस.पी. रैंक के अधिकारी भी तबदील किए जाने हैं परन्तु यह कार्य जनप्रतिनिधियों की सलाह पर किया जाएगा।

उच्च स्तर पर तबादले मुख्य रूप से डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान से सलाह-मशविरा करने के बाद किए जाते हैं। इसी तरह से प्रशासनिक विभागों के प्रमुखों तथा डिप्टी कमिश्ररों के तबादले राज्य के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करने के बाद किए जाएंगे।

इन तबादलों का उद्देश्य सरकार की छवि को नया रूप देना है क्योंकि मौजूदा साल सरकार के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगले वर्ष तो चुनावी साल शुरू हो जाएगा इसलिए उस समय तबादलों की अधिक अहमियत नहीं रह जाती है इसीलिए सरकार में यह चर्चा चल रही है कि मौजूदा वर्ष के दौरान अधिक से अधिक तबादले करके अच्छे अधिकारियों की तैनातियां की जाएं तो जनता के कामों को पहल के आधार पर कर सकें। दिल्ली विधानसभा चुनावों में पराजय मिलने के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार अब केवल पंजाब में बची है इसलिए अगले 2 वर्ष सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस वर्ष प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि सरकार के पास ऐसी शिकायतें पहुंची थी कि प्रशासनिक सचिवों द्वारा फाइलों को समय पर क्लीयर नहीं किया जाता है। इसी तरह से डिप्टी कमिश्ररों के खिलाफ भी शिकायतें सरकार के पास पहुंची हुई है कि जनता की उनके पास सुनवाई नहीं होती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ऐसी शिकायतों को लेकर काफी गंभीर हो गए हैं और उनका प्रयास है कि कम से कम इस वर्ष ऐसे अधिकारियों को जिलों में तैनात किए जाए जो जनता के साथ सीधा राफ्ता रख सकें और मैरिट व निष्पक्ष तौर पर पुलिस व प्रशासन में कामकाज चल सके।

232 कानून अधिकारियों की नए सिरे से नियुक्तियां होंगी

पंजाब सरकार द्वारा राज्य में 232 कानून अधिकारियों की नए सिरे से नियुक्तियां की जाएंगी। इन कानून अधिकारियों का कार्यकाल फरवरी महीने में समाप्त हो रहा है और इसलिए अब नए अधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी। इन कानून अधिकारियों ने हाईकोर्ट-सुप्रीमकोर्ट तथा ट्रिब्यूनल में राज्य सरकार का पक्ष रखना होता है। ये नियुक्तियां एक वर्ष के लिए की जाती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.