Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

विधायकों को शपथ, अध्यक्ष का चुनाव… 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र

23

दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगा. 24 फरवरी को नए चुनकर आए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. उसके बाद दोपहर में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. 25 फरवरी को LG का अभिभाषण और लंबित CAG रिपोर्ट को सदन में रखा जाएगा.

दिल्ली विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार27 फरवरी को उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और उसके बाद विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव होगा.

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी ने सरकार का गठन किया है और रेखा गुप्ता राज्य की नई सीएम बनी हैं.

Delhi Assembly

दिल्ली विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी को सुबह 11 बजे दिल्ली विधानसभा में शुरू होगा. पहला सत्र तीन दिनों 24, 25 और 27 फरवरी तक चलेगा. महा शिवरात्रि के कारण 26 फरवरी को नहीं होगा.

प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली दिलाएंगे विधायकों को शपथ

विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 24 फरवरी को सुबह 11 बजे से नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा. विधानसभा सत्र के पहले दिन सभी 70 नवनिर्वाचित विधायक पद की शपथ लेंगे. एलजी ने इसे लेकर आदेश जारी किया है.

अपराह्न दो बजे अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा. गांधी नगर के विधायक अरविंदर सिंह लवली अध्यक्ष के चुनाव की देखरेख के लिए प्रोटेम स्पीकर के रूप में काम करेंगे.

25 को उपराज्यपाल का अभिभाषण और पेश होगी सीएजी रिपोर्ट

नई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता 2017-18 से 2021-22 तक की 14 लंबित सीएजी रिपोर्ट पेश करना है, जिन्हें आप सरकार पेश करने में विफल रही है. 25 फरवरी को सुबह 11 बजे उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा और उसके बाद सीएजी की रिपोर्ट पेश की जाएगी.

सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है किसरकार का शीर्ष एजेंडा 14 सीएजी रिपोर्ट पेश करना है. अपनी पहली बैठक में दिल्ली कैबिनेट ने सीएजी रिपोर्ट पेश करने को मंजूरी दी. आप सरकार सीएजी रिपोर्ट पेश करने में विफल रही क्योंकि उसे डर था कि रिपोर्ट उसकी सरकार के गलत कामों को उजागर कर देगी. रिपोर्ट पहले ही स्पीकर के कार्यालय को मिल चुकी हैं.

विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना के अनुसार 27 फरवरी को उपराज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी और सीएम जवाब देंगी. उसके बाद डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा. बता दें कि भाजपा ने मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर पद के लिए नामित किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.