Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर पुलिस ने लाखों रुपए की चोरी का किया खुलासा,दो आरोपियों को पकड़ा

26

इंदौर। मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया सोना-चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं। पुलिस अभी दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। यह मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है। जहां 6 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम दीपक उर्फ गजनी और कृष्णाराम हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी 2025 को फरियादिया रूबी राठौर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादिया का कहना था कि रात 2:15 बजे जब वह छत पर सो रही थी, तभी बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कुछ समय बाद जब वह नीचे आई, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। नगदी और सोने चांदी के गहने गायब थे।

विजयनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर दोनों को पकड़ लिया है। चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से अभी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.