Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बुर्का पहनकर मुस्लिम प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुंची हिंदू लड़की, धर्म का पता लगते ही वकीलों का फूटा गुस्सा…लड़के की जमकर की धुनाई

22

रीवा : रीवा जिला न्यायालय में उस समय अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब एक प्रेमी जोड़ा मैरिज रजिस्टर्ड करने न्यायालय पहुंचा। लेकिन न्यायालय में उस समय कुछ ऐसा हुआ कि अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और लड़के की जमकर धुनाई कर दी। स्थिति ऐसी बनी कि मौके पर पुलिस को पहुंच कर बीच बचाव करना पड़ा और युवक व युवती दोनों को अधिवक्ताओं के बीच से निकाल कर सुरक्षित थाने पहुंचाया। इस दौरान बीच बचाव करने आए पुलिस कर्मियों से भी अधिवक्ताओं ने झूमा झटकी की।

पूरा मामला लव जिहाद से जुड़ा बताया जा रहा है। रीवा के ही रहने वाले युवक युवती शुक्रवार को शादी करने कोर्ट पहुंचे थे। युवती अपने प्रेमी के साथ बुर्का पहन कर न्यायालय पहुंची थी और अधिवक्ता चेंबर में अधिवक्ता के साथ शादी से संबंधित प्रक्रिया को समझ रही थी। इसी दौरान अन्य अधिवक्ताओं ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी तो युवक ने खुद को मुस्लिम बताया जबकि युवती हिन्दू समाज की ब्राह्मण निकली जिस पर अधिवक्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे बीच बचाव करने आई युवती व अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई।

ऐसे में लव जिहाद का मामला जानकार पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक और युवती को अधिवक्ताओं की भीड़ से बचा कर थाने पहुंचे। युवती को पुलिस जीप से तो युवक को थाना प्रभारी स्कूटी में बैठाकर न्यायालय से भागे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वही इस मामले संघ कार्यकर्ताओं ने कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की बात कहते हुए बताया कि युवती 6 की प्रेग्नेंट है और करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.