Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

रतलाम में थाने के अंदर युवक ने खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप

13

रतलाम।  शहर के एक बदमाश ने थाने के अंदर खुद को आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। आग को बुझाने में 4 पुलिसकर्मियों के हाथ भी झुलस गए। युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया है। पूरी घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है। यहां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हत्या के आरोपी अजय पंवार (35) नशे की हालत में डीडी नगर पुलिस थाने में पहुंचा। वह बाहर से ही खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आया था। अजय कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाने लगा। पुलिसकर्मी उसे समझा रहे थे, तभी शोर-शराबा करते हुए उसने माचिस जला कर खुद को आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। युवक को बचाने के दौरान 4 पुलिसकर्मी भी झुलस गए। जिनका उपचार किया जा था है।

आग बुझाने के दौरान हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र मेवाड़ा, कॉन्स्टेबल राकेश, एएसआई मुरली मकवाना और पुलिसकर्मी जगदीश के हाथ झुलस गए। इस मामले में एसपी अमित कुमार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अजय पंवार पर हत्या समेत 6 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया अजय शहर में एक ऑटो चालक की हत्या का आरोपी है। मामले में कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कुछ दिन से वह जमानत पर था। इसी मामले में 9 जनवरी को गवाहों के खिलाफ वह मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करवा चुका है। उसने शिकायत में बताया था कि 28 दिसंबर को गवाहों ने उसके साथ मारपीट की थी।

जिस पर पुलिस ने ईश्वर नगर निवासी करण कटारा, राहुल कटारा, मुकेश कटारा, कला कटारा, अनीता कटारा, विकास पोरवाल और आयन के खिलाफ केस दर्ज किया था। फिलहाल झुलसे युवक को इंदौर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  वहीं झुलसे पुलिसकर्मियों का प्राथमिक उपचार किया जा चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.