Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उत्तर कोरिया ने रूस को दी जाने वाली सैन्य सहायता पर लगाई रोक: दक्षिण कोरिया को लेकर रूसी बयान से नाख... संसद के विशेष सत्र से पहले तमिलनाडु की राजनीति में उबाल: TVK ने लगाया DMK और बीजेपी की नजदीकियों का ... संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने की औपचारिक पहल: 30 नवंबर से शुरू होगा सत्र, किरेन र... पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भारी भीड़ और अफरा-तफ... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में लिया माता अमृतानंदमयी देवी का आशीर्वाद... देशभर में मौसम के बदले मिजाज: उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, तो दक्षिण के राज्यों में जारी है बा... नई दिल्ली में मोदी सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र: 30 नवंबर से होगी शुरुआत, परिसीमन और महिला आरक्... धमतरी के हटकेशर में प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद: रहवासियों ने कलेक्ट्रेट औ... जशपुर के चार गांवों में पास्टर और फादर के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्डों को लेकर गरमाई सियासत: ईसा... रायपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला गया संवि...

टूटी सीट के लिए एयर इंडिया ने शिवराज चौहान से मांगी माफी, कहा- भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे

59

भोपाल: भोपाल से दिल्ली जाते समय एयर इंडिया फ्लाइट में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को टूटी सीट पर सफर करना पड़ा था। उन्होंने अपने इस असुविधाजनक अनुभव को सोशल मीडिया के जरिए साझा करके नाराजगी जताई थी। इस घटना के बाद एयर इंडिया ने माफी भी मांगी और कहा कि वे भविष्य में ऐसी स्थितियों को रोकने के लिए उचित कदम उठाएंगे।

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। जहां उन्हें पूसा में आयोजित एक किसान मेले का उद्घाटन करना था। इसके लिए उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI436 से यात्रा की। फ्लाइट में शिवराज सिंह को सीट नंबर 8C दी गई, लेकिन जब वह अपनी सीट पर बैठे, तो वह देख पाए कि सीट की स्थिति बहुत खराब थी। सीट अंदर धंसी हुई थी और बैठना काफी मुश्किल था।

इस पर नाराजगी जताते हुए शिवराज सिंह ने जब विमानकर्मियों से इस बारे में शिकायत की, तो उन्होंने बताया कि एयरलाइन के प्रबंधन को पहले ही इस सीट की खराब स्थिति के बारे में सूचित कर दिया गया था और यह सीट बिक्री के लिए नहीं होनी चाहिए थी। बावजूद इसके, इस सीट का टिकट बेचा गया। मंत्री ने कहा कि विमानकर्मियों ने यह भी बताया कि ऐसी और भी सीटें हैं, जिनकी स्थिति खराब है।

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि सहयात्रियों ने उन्हें सीट बदलने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया। उनका मानना था कि किसी और यात्री को असुविधा नहीं देना चाहिए, इसलिए वह उसी टूटी हुई सीट पर बैठे और अपनी यात्रा पूरी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.