Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

मुंह में गुटखा दबाकर कनपुरिया युवक ने दिया ऐसा जवाब, नाराज हुए डीएम; अब 100 गुना भरना होगा जुर्माना

14

उत्तर प्रदेश का कानपुर को पान मसाला और गुटखे के लिए प्रसिद्ध है. ज्यादातर गुटखे के ब्रांड यही से निकले हैं. लेकिन जब से नए डीएम साहब ने शहर का चार्ज संभाला है, तब से गुटखे के खिलाफ उनकी मुहिम चर्चा का विषय बनी हुई है. उन्होंने कई बार लोगों को गुटखे के बारे में नसीहत दी है. शनिवार को भी एक नजारा देखने को मिला, जब एक व्यक्ति को गुटखा खाना महंगा पड़ गया.

शनिवार को समाधान दिवस चल रहा था. कानपुर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह समाधान दिवस के लिए शिवराजपुर गए हुए थे. वहां पर जनता अपनी समस्याएं बता रही थी और उनका समाधान किया जा रहा था. क्षेत्र के सभी आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद थे. उसी दौरान जन सुनवाई के समय एक व्यक्ति देवेंद्र पांडे भी पहुंचा हुआ था. बात करते समय डीएम ने देखा कि देवेंद्र पांडे ने गुटखा खाया हुआ है और इस वजह से वो ठीक से बोल भी नहीं पा रहा.

नाराज हुए डीएम

नसीहत देते हुए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्ति से पूछा कि तुम गुटखा खाकर कैसे आए हो. उन्होंने कहा कि गुटखा वैसे भी सेहत के लिए नुकसानदायक है और सरकारी जगहों पर गुटखा खाना कानून के खिलाफ है. डीएम की बात का देवेंद्र पांडे के पास कोई जवाब नहीं था. डीएम ने वहां मौजूद अधिकारियों को आदेश दिया कि देवेंद्र पांडे का 200 रुपए का जुर्माना किया जाए और उसकी रसीद भी उसको दी जाए.

युवक पर लगाया जुर्माना

डीएम का यह आदेश शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग कहते दिखाई दिए कि दो रुपये के गुटखे के लिए 200 रुपये का जुर्माना भरा, मतलब कि गुटखे की कीमत से 100 गुना जुर्माना.इससे पहले भी कुछ दिनों पहले जनता दरबार के दौरान एक व्यक्ति अपनी समस्या लेकर डीएम ऑफिस पहुंचा था. उसने भी गुटखा खाया हुआ था. तब डीएम ने उससे गुटखा और पान मसाला ना खाने का शपथ पत्र लिखवा लिया था. उसमें व्यक्ति की पत्नी ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर भी किए थे। तब सम्बन्धित व्यक्ति ने कभी भी गुटखा ना खाने की कसम खाई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.