Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

अद्भुत दृश्य के साथ खत्म होगा महाकुंभ, दिखेगा ये खास नजारा

36

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ अपने आखिरी हफ्ते में आ गया है. महाकुंभ 26 फरवरी को संपूर्ण हो जाएगा. महाकुंभ के आखिरी हफ्ते में भारत में सोलर सिस्टम के सभी सात ग्रह आसमान में दिखाई देंगे. सोलर सिस्टम के सभी ग्रह- बुध (Mercury), शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून – को महाकुंभ के आखिरी सप्ताह में रात के दौरान देखा जा सकता है. जहां महाकुंभ समाप्त हो रहा है ऐसे पावन समय में आसमान में सभी ग्रह का एक साथ दिखना काफी शुभ माना जा रहा है. कुछ लोग तो यह भी मानते हैं कि ब्रह्मांड में होने वाली यह चीज आध्यात्मिक ऊर्जा में इजाफा कर सकते हैं.

जनवरी 2025 में शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून भारत में आसमान में दिखना शुरू हुए थे. इसी के बाद फरवरी में बुध भी आसमान में दिखाई देने लगेगा और एक साथ सभी ग्रह को देखा जा सकेगा. सबसे ज्यादा खूबसूरत और हैरान कर देने वाला नजारा 28 फरवरी को दिखाई देगा, जब सभी सात ग्रह सूरज के एक तरफ लाइन से दिखाई देंगे.

आसमान में दिखेगा खूबसूरत नजारा

आसमान में यह खूबसूरत नजारा देखने के लिए जब आप छत पर जाएंगे तो आपको अपनी आंखों से सिर्फ 5 ही ग्रह दिखाई देंगे. बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि आप अपनी आंखों से देख सकेंगे. वहीं, यूरेनस और नेपच्यून काफी धुंधले दिखाई देंगे और इन को साफ देखने के लिए आपको दूरबीन या टेलिस्कोप की मदद लेनी होगी. हालांकि, आपको आसमान पर सबसे खूबसूरत और ग्रह की साफ तस्वीर दो बार नजर आएगी, सूरज ढलने के बाद और सूरज उगने से पहले.

55 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी को महाकुंभ शुरू हुआ था. इस कुंभ में पवित्र स्नान करने के लिए बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी बड़ी तादाद में पहुंचे, रेलवे स्टेशन से लेकर बस और यातायात के सभी माध्यम पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई, जिनका मकसद सिर्फ एक बार आस्था की डुबकी लगाना था. सभी ने पवित्र स्नान किया. अब तक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक महाकुंभ में 55 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी भी ने कुंभ में पावन डुबकी लगाई थी. इसी के साथ सीएम योगी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता और हर क्षेत्र के लोगों ने स्नान किया है. 26 फरवरी को महाकुंभ समाप्त हो रहा है. इसी के चलते आखिरी हफ्ते में लोगों की भीड़ की बढ़ने की उम्मीद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.