Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

पहले नामी Hotel में पिता ने उठाया खौफनाक कदम, अब परिवार भी खतरे में, जानें मामला

7

पंजाब के अमृतसर में एक नामी होटल में पिता की मौत के बाद पूरा परिवार खतरे में नजर आ रहा है। बता दें कि, 11 फरवरी को अमृतसर के रंजीत एवेन्यू डी ब्लॉक स्थित 6 मंजिला होटल की ऊपरी मंजिल से एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजीव कुमार के रूप में हुई। इसी मामले में आज मृतक राजीव कुमार के परिजनों द्वारा प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान मृतक के बेटे रजत ने बताया कि उसके पिता राजीव कुमार जो कि काफी समय से डिप्रेशन में थे, उन्हें अपने बिजनेस पार्टनर राकेश नैय्यर, अमित नंदा और रमेश अरोड़ा से करोड़ों रुपए लेने थे।

उसके पिता प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं और कॉलोनियों में प्लॉट काटकर बेचते हैं तथा उनका करोड़ों रुपए का लेन-देन है। इस बीच, पिता के पार्टनर रमेश नैय्यर और उनके साथियों ने भी 2016 में हमारे साथ धोखाधड़ी की थी। तब भी हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और बाद में राजीनामा हो गया था, लेकिन जब भी उसके पिता अपने पैसे लेने जाते तो उसके पार्टनर उन्हें पैसे नहीं देते थे और उल्टा उन्हें धमकियां देते थे, जिस कारण उसके पिता हमेशा परेशान रहते थे और जिस कारण उसके पिता ने 11 फरवरी 2024 की शाम को रणजीत एवेन्यू स्थित एक निजी होटल में जाकर यह भयानक कदम उठा लिया।

युवक ने बताया कि उसके पिता ने आत्महत्या करने से पहले अपना एक वीडियो भी बनाया था, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने जिन 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वे हमें अपना बयान वापस लेने के लिए धमका रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर हमने एफआईआर वापस नहीं ली तो वे हमारे परिवार को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। मृतक के बेटे ने कहा कि हमें संदेह है कि आरोपी हम पर राजनीतिक दलों का दबाव बनाकर हमारे साथ कुछ भी कर सकते हैं और अब हमारे परिवार की जान को भी खतरा है। इसके साथ ही मृतक के परिवार ने मीडिये के जरिए पुलिस से न्याय और सुरक्षा की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.