Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

प्राइवेट पार्ट काट ईंट-पत्थर भरे, निकाल दीं आंख… बिहार में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या

43

बिहार के नालंदा से हत्या की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट को क्षतिग्रस्त कर उसकी आंखें फोड़कर मौत के घात उतार दिया गया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि वह सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है. एफएसएल की टीम को भी निरीक्षण के लिए बुलाया गया है.

नालंदा के बेन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव के एक बुजुर्ग के शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान बेन थाना क्षेत्र के लकैयापर गांव के रहने वाले 60 वर्षीय बाल किशुन पाल के रूप में हुई है. घटना के संबंध में परिजन ने बताया की जानवर की दवा लाने के लिए मंगलवार को बुजुर्ग बेन बाजार गए थे, लेकिन देर शाम होने के बाद भी वह घर नहीं लौटे. इसके बाद परेशान घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की. हालांकि, इस दौरान उनका कहीं अता-पता नहीं चल सका.

बेरहमी से की बुजुर्ग की हत्या

बुधवार की सुबह पता चला कि एक बुजुर्ग का शव महाविगहा गांव के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की गई. परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग की बहुत ही बेरहमी से हत्या की गई है. आरोपियों ने सिर को कुचल दिया था. एक आंख फोड़ कर निकाल ली थी. साथ ही प्राइवेट पार्ट को काटकर उसमें ईट और रोड़ी भर दी थी. फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं.

सड़क किनारे मिला शव

मामले में बेन थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि गांववालों से सूचना मिली कि एक बुजुर्ग का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है. इसके उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.