Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खंडवा में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, जीजा साले की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

10

 मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक आपस में जीजा साले थे, जो मूंदी से अपने गांव लौट रहे थे। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना खंडवा के मुंदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजनाल नदी पर मंगलवार शाम 7 बजे के आसपास की है, ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मुंदी पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुँची और दोनों युवकों को मुंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर शांता तिर्की ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक सुदामा पिता सरदार निवासी भगवानपुरा थाना मुंदी 30 वर्ष और तुलसीराम पिता रूप सिंह निवासी मोजवाड़ी थाना हरसुद 28 वर्ष दोनों मृतक किसी काम से मुंदी आए थे।

घर जाते वक्त ट्रेक्टर की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए थे। मुंदी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.