Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

शबरी जयंती कल, यहां देखे पूजा का शुभ मुहूर्त से लेकर विधि तक सब कुछ

31

रामयाण काल की बात जब भी होती है, तो माता शबरी का जिक्र जरूर किया जाता है. माता शबरी रामायण की एक प्रमुख पात्र हैं. उनके बिना रामायण पूरी नहीं होती. माता शबरी प्रभु श्री राम की भक्त थीं. उन्होंने जूठे बेर भगवान राम को बड़े प्रेम से खिलाए थे. हर साल शबरी जयंती के रूप में उनका जन्मोत्सव मानाया जाता है. शबरी जंयती फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है. इस दिन विधि-विधान से प्रभु श्री राम और माता शबरी का पूजन किया जाता है. इस दिन व्रत भी रखा जाता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार…

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो कोई भी शबरी जंयती के दिन व्रत और पूजन करता है उसके सारे दुख कष्ट दूर हो जाते हैं. साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है. सकारात्मक उर्जा बनी रहती है. घर अन्न और धन के भंडार भरा रहता है. शबरी जयंती कल मनाई जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि शबरी जयंती की पूजा विधि क्या है. शुभ मुहूर्त क्या है. इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए. साथ ही इसका महत्व क्या है?

शबरी जयंती डेट और पूजा शुभ मुहूर्त |Shabri Jayanti 2025 Date And Puja Subh Muhurat

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत आज यानी 19 फरवरी को सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर शुरू हो चुकी है. इस तिथि का समापन 20 फरवरी को सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 20 फरवरी यानी कल शबरी जयंती मनाई जाएगी. कल ही इसका व्रत रखा जाएगा. शबरी जयंती की पूजा का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 55 मिनट से शुरू होगा और 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में पूजा करना सबसे उत्तम है. वहीं पूजा का चर (सामान्य) मुहूर्त सुबह 11 बजकर 10 मिनट से शुरू होगा. ये मुहूर्त 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा.

पूजा विधि| Shabri Jayanti Puja Vidhi

  • शबरी जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए.
  • भगवान राम और माता शबरी का स्मरण करना चाहिए.
  • फिर मंदिर में पूजा करनी चाहिए.
  • पूजा के समय भगवान राम को फल-फूल, अक्षत, धूप, दीप नैवेद्य आदि अर्पित करना चाहिए.
  • भगवान राम के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए.
  • भगवान राम को मीठे बेर का भोग लगाना चाहिए.
  • रामायण के शबरी प्रसंग का पाठ करना चाहिए.
  • श्री रामचन्द्राय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए.
  • अंत में आरती करके पूजा समाप्त करनी चाहिए.

इन चीजों का करें दान|Shabri Jayanti Daan

शबरी जयंती के दिन दान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होते हैं. इस दिन गरीबों को भोजन देना चाहिए. इस दिन अन्न का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन वस्त्रों का दान करना चाहिए. इस दिन क्षमतानुसार गरीबों और जरूरतमंदों को धन भी दान में दिया जा सकता है.

शबरी जयंती का महत्व| Shabri Jayanti Importance

शबरी जयंती के दिन केरल के सबरीमाला मंदिर में विशेष मेला आयोजित किया जाता है. साथ ही पूजा-अराधना की जाती है. शबरी जंयती के दिन ही माता को देवी का स्थान मिला था और भगवान राम की कृपा से मोक्ष की प्राप्ति हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.