Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

सोने की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, शादियों के सीजन के बाद भी 80% तक घटी मांग

27

बाजार में जारी गिरावट के बीच सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बीते एक महीने में सोने की कीमतों में 6 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की 10 ग्राम की कीमत 459 रुपए बढ़कर 85,146 रुपए हो गई है. यही हाल चांदी का भी है. चांदी 46 रुपए बढ़कर 95,632 रुपए किलो हो गई है. सोने की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों की भी मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं.

सोने की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. सोने की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद ज्वेलरीज की मांग 80 फीसदी तक गिर गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, पूरे देश में आभूषण विक्रेताओं की बिक्री में कमी देखी जा रही है. दाम में तेजी से शादी के मौसम के बावजूद ग्राहकों ने खरीदी धीमी कर दी है. दूसरी ओर, चीन में डीलरों ने खरीदारों को लुभाने के लिए छूट की पेशकश की है.

सोने की कीमत

इंटरनेशल मार्केट में सोने की कीमत की बात करें तो प्रॉफिट बुकिंग के कारण सोने की कीमतों में 1% से ज्यादा की गिरावट आई, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा टैरिफ के लिए दबाव के मद्देनजर वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं से प्रेरित था. हाजिर सोना 1.5% गिरकर 2,883.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, लेकिन 0.7% की साप्ताहिक बढ़त के लिए ट्रैक पर रहा.

ज्वेर्लर्स के मुताबिक, काफी ग्राहक शादी के मौसम के लिए सोना खरीदना चाहते हैं, लेकिन कीमतें बढ़ने के कारण वो अभी खरीदारी बच रहे हैं. अक्सर लोग उन्हें फ़ोन करके पूछते हैं कि कब सोना सस्ता होगा और खरीदने का सही समय क्या है.

कितनी है खपत

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में भारत की ज्वेलरी खपत 563.4 मीट्रिक टन थी, जो चीन के 511.4 टन से ज्यादा थी. दुनिया के दूसरे सबसे बड़े गोल्ड कंज्यूमर भारत में सोने की कीमतें इस हफ्ते 88,000 रुपये 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गईं. 2024 में 21 फीसदी तेजी के बाद इस साल महज 45 दिन में ही सोने के रेट 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं. देश का ट्रेड लॉस जनवरी में 20.88 अरब डॉलर रह सकता है. इससे पहले दिसंबर, 2024 में ये 21.94 अरब डॉलर था.

क्यों आई गिरावट?

ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता से सोने के दामों में उछाल आया है जिस कारण डिमांड में मामूली कमी देखने को मिल रही है. कीमतें बढ़ने से लोग सोना खरीदने से बच रहे हैं. फेस्टिवल और वेडिंग सीजन खत्म होने के साथ डिमांड भी गिर रही है, जिससे व्यापार घाटे में और कमी आई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.