Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां, इलाके में दहशत

30

थाना कथुनंगल के अधीन पड़ते चविंडा देवी कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों और पुलिस के बीच गोली चलने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति एक गाड़ी में सवार थे और उनका पीछा पुलिस कर रही थी। जब वह कस्बा चविंडा देवी में पहुंचे तो पुलिस और अज्ञात व्यक्तियों के बीच झड़प हो गई। अज्ञात व्यक्ति अपनी गाड़ी छोड़ कर गांव की एक गली से भागने लगे तो पुलिस उनके पीछे भारी और उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस और अज्ञात हमलावरों के बीच हुई इस फायरिंग के कारण लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इस घटना को लेकर जब कथूनंगल थाने के एस.एच.ओ. से बात की गई तो उन्होंने कहा इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। खबर लिखे जाने तक इस घटना का पूरी तरह खुलासा नहीं हो सका। इस कारण यह सारी घटना एक पहेली बनी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.