Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ... Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ...

कृष्ण प्रेम में ज्योति से मीरा बन गई… लड़की ने रचाई लड्डू गोपाल संग शादी; बारात में घरवाले पहुंचे

38

मथुरा के वृंदावन में शनिवार को हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई है. मूल रूप से हरियाणा के सिरसा की रहने वाली ज्योति पेशे से नर्स है, जो कि पिछले एक साल से वृंदावन में रहकर कृष्ण भक्ति कर रही है. भक्ति में लीन ज्योति ने अब अपने प्रिय लड्डू गोपाल यानि भगवान श्रीकृष्ण से विवाह किया है. जिसकी चर्चा सिर्फ वृंदावन में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हो रही है. ऐसा कहा है कि हिन्दू धर्म को मानने वाली हर लड़की अपने लिए श्रीकृष्ण जैसे गुणों वाला पति चाहती हैं.

हरियाणा की रहने वाली ज्योति भदवार ने सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर भगवान श्रीकृष्ण से शादी की. 34 साल की ज्योति फिलहाल अपने पिता विवेकानंद महाराज औ मां वैष्णवी बोरिकर के साथ वृंदावन में रह रही है. ज्योति में भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त भी है और उन्हीं के प्रेम में दीवानी होकर उनके लड्डू गोपाल के साथ विवाह रचा लिया. इस शादी में उनके गुरु डॉक्टर गौतम ने बेटी के रूप में उनका कन्यादान किया है.

युवती ने लड्डू गोपाल से की शादी

लड्डू गोपाल की बारात में लगभग दर्जनों लोग शामिल हुए. इससे पहले घर में बेटी के हाथ पीले करने से लेकर वो सारी रस्में पूरी की गईं, जो एक सामान्य शादी में निभाई जाती हैं. शादी के लिए ज्योति से मीरा बनी युवती वृंदावन के छह शिखर स्थित हरे कृष्णा धाम सोसायटी में पहुंची, जहां बैंड-बाजों के साथ शादी की सारी रस्में भी निभाई गईं. इस अनोखी शादी के बाद ज्योति से मीरा बनी दुल्हन ने कहा, जो सपने मुझे रात में आते थे आज वो दिन की रोशनी में हकीकत में तब्दील हो गए.

बेटी की शादी से खुश दिखे पिता

ज्योति के रिश्तेदार और बाराती भी इस शादी का हिस्सा बनकर बेहद खुश दिखे. उनकी खुशी का अंदाजा उनके नाच गानों को देखकर लग रहा था. इसके बाद देर शाम ज्योती की विदाई हुई. ज्योति के पिता विवेकानंद भी इस शादी से बेहद खुश थे. उन्होंने कहा कि आम शादी तो हर इंसान अपने जीवन में करता है, लेकिन मेरी बेटी तो जो सबके पालनहार हैं उनकी शरण में पहुंच चुकी है और उसने हमेशा के लिए उन्हें अपना जीवन साथी मान लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.