Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

उत्तर प्रदेश: पत्नी गई मायके तो नाराज हुआ युवक, घर में पंखे पर लटकी मिली लाश

64

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक युवक अपनी पत्नी को मायके जाने से रोक रहा था. बावजूद इसके पत्नी मायके चली गई. इससे नाराज युवक ने पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव निवासी दीनानाथ गुप्ता गुप्ता की पत्नी मायके जा रही थी. पति ने पत्नी को रोकने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. आसपास के लोगों को कहना है दोनों में इस बात को लेकर कई दिनों से विवाद भी चल रहा था. पत्नी के मायके जाने के बाद युवक काफी दुखी था.

सुबह देर तक बंद रहा कमरे का दरवाजा

घर के लोगों ने बताया कि वह रात में खाना भी नहीं खाया और अपने कमरे में सोने चला गया. हम लोगों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, बुलाया, लेकिन उसने खाने से मना कर दिया. उसने बताया कि तबीयत ठीक नहीं है. सुबह खाना खाऊंगा. युवक सुबह देर तक जब नहीं जगा तो परिवार के लोगों ने दरवाजा फिर से खटखटाना शुरू किया, लेकिन वह नहीं खुला.

ऐसे में घर वालों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो आसपास के लोगों को बुलाया. साथ ही इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी. गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो ग्राम प्रधान ने सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से फाटक तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर गांव व परिवार के लोग हतप्रभ रह गए. दीनानाथ पंखे के फंदे से लटका हुआ था.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

आनन-फानन में पुलिस ने नीचे उतरा और दीनानाथ को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जानकारी होने पर मृतक की पत्नी रिंकू देवी भी ससुराल पहुंच गई. उसने पति के परिवार वालों पर आरोप लगाया कि मेरे पति काफी दिनों से बंटवारा चाह रहे थे, लेकिन उसके घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे. इसको लेकर ही विवाद चल रहा था. मैं तो कुछ दिनों के लिए ही मायके गई थी, फिर लौट आती. इस संबंध में सीओ कमलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.