Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Swami Avimukteshwaranand on Gen Z: सादगी और मासूमियत ने दिला दिया मंत्री से इस्तीफा, मुख्य चुनाव आयु... Dewas Naka Flyover Indore: जाम से मिलेगी राहत, दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक शुरू होने की संभावना MP Shujalpur Incident: चौबे मार्ग पर डीजे के कंपन से गिरा पैतृक मकान का हिस्सा, शांति समिति के नियमो... Bhojshala Satyagrah Dhar: संत समाज हिंदू आस्था के इस केंद्र के लिए पूरी तरह समर्पित, मां सरस्वती की ... UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR चार्ज का विरोध: 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे' मनाने की तैयारी में मोबाइल रिटे... Shahdol News: बिजली कटने से नाराज युवक शराब के नशे में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, सब-स्टेशन में मचाया जमक... Bilaspur News: मस्तूरी के स्कूल में बड़ा हंगामा, लेक्चरर ने प्रिंसिपल से की गाली-गलौज और जान से मारन... Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक...

Sukhbir Badal Daughter Wedding: जानें कौन है सुखबीर के दामाद तेजबीर सिंह?

32

सुखबीर सिंह बादल की बेटी हरकीरत कौर बादल शादी के बंधन में बंध गईं हैं। शादी समारोह 12 फरवरी दिल्ली के महरौली स्थित एक फार्महाउस में हुआ। नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे।

इनमें लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल व अनुप्रिया पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व रविशंकर प्रसाद, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों, आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर, पटियाला की पूर्व सांसद परनीत कौर, अभय चौटाला व नरेश गुजराल शामिल थे। वहीं सुखबीर बादल की बेटी को आशीर्वाद देने डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों भी पहुंचे।

लेकिन क्या आप जानते हैं, सुखबीर बादल की बेटी हरकीरत कौर बादल का हमसफर कौन हैं? सुखबीर बादल के दामाद का नाम तेजबीर सिंह। सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल की बेटी रानी हरकीरत कौर की शादी दिल्ली के महरौली स्थित एक फार्महाउस में तेजबीर सिंह से हुई।

आपको बता दें कि हरकीरत कौर बादल की शादी बिजनेसमैन तेजबीर सिंह से हुई है। तेजबीर सिंह एक अंतरराष्ट्रीय व्यवसायी हैं। उल्लेखनीय है कि सुखबीर बादल के दामाद मूल रूप से दोआबा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। तेजबीर सिंह अबू धाबी के बिजनेसमैन है। तेजबीर का परिवार पंजाब के दोआबा क्षेत्र का है, लेकिन वो अपने माता-पिता के साथ कई दशकों से अबू धाबी में रह रहे हैं। उनका अबू धाबी, दुबई और कनाडा में बिजनेस है। तेजबीर जनवरी में अपनी शादी के लिए भारत आए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.