Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शापित गांव! साल में एक दिन सभी लोग घरों पर ताला लगाकर हो जाते हैं गायब

30

भारत में एक ऐसा गांव हैं, जहां पर लोग एक अजीब प्रथा का पालन करते आ रहे हैं. गांव वाले सभी लोग साल में एक दिन घरों में ताले बंद कर देते हैं. वह सिर्फ घर ही नहीं बल्कि गांव में मौजूद मंदिर और स्कूलों में भी उस दिन ताला बंद कर देते हैं. कोई एक घर भी गांव में ऐसा नहीं रहता, जिस पर उस एक दिन ताला नहीं बंद नहीं किया जाता है. लोग ताला लगाकर कहीं और चले जाते हैं. गांव वालों का मानना है कि इस दिन गांव में रहना अपशकुन है.

दरअसल ये गांव आन्ध्र प्रदेश राज्य के अनंतपुर में ताडिपत्रि मंडल में मौजूद तलारी चेरुवु है. गांव के घरों, मंदिरों और स्कूलों में ताला डालने की प्रथा का नाम अग्गीपाडु है. इस प्रथा का पालन इस गांव के लोग सैकड़ों सालों से करते आ रहे हैं. कहा जाता है कि कई साल पहले तलारी चेरुवु गांव में एक ब्राह्मण को फसल चुराने की वजह से गांव वालों ने पीट-पीटकर मार डाला था.

माघ पूर्णिमा का दिन

उसी मृत ब्राह्मण के श्राप की वजह से गांव में अकाल और पोलियो फैल गया था, जिससे बचने के लिए सभी गांव वाले एक ऋषि के पास गए और समाधान मांगा. गांव वालों ने बताया कि गांव में पैदा होने वाले बच्चे पैदा होते ही मर रहे हैं. तभी ऋषि ने उन्हें इस श्राप से मुक्ति पाने के लिए एक उपाय बताया. स्वामी जी ने गांव वालों को सलाह दी कि वह हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गांव में दिया या चूल्हा न जलाएं.

हाजीवाली दरगाह पर जाते

इसके साथ ही ऋषि ने ये भी बताया कि सभी गांव के लोग अपने बच्चों और पशुओं को गांव के बाहर स्थित हाजीवाली दरगाह पर ले जाएं. उस दिन से लेकर अब तक इस गांव के सभी लोग माघ पूर्णिमा के दिन चले जाते हैं और वहीं खाते-पकाते हैं. इसके बाद शाम को घर लौट आते हैं. सालों से यह परंपरा चलती आ रही है कि घर में प्रवेश करते समय हर व्यक्ति अपने दरवाजे पर नारियल पटकता है और वह इसी वजह से ताला बंद करके चले जाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.