Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

गजब! मरीज के मुंह के अंदर अचानक उगने लगे बाल, वजह जान डॉक्टर भी रह गए सन्न

37

अगर आप भोजन कर रहे हैं और आपके भोजन करते समय बाल धोखे से मुंह में चला जाए तो इंसान परेशानी में पड़ जाता है. लेकिन अगर किसी के मुंह के अंदर ही बाल उगने लगें तो? सुनने में अविश्वसनीय लग रहा है न? लेकिन ऐसा सच में हुआ है. जी हां, मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक मरीज के मुंह के अंदर अचानक से बाल उगने लगे. इसके पीछे की जब वजह पता लगाई गई तो डॉक्टर्स भी सन्न रह गए,

जबलपुर के अधारताल निवासी 54 वर्षीय मुकेश गंभीर, जो सब्जी का ठेला लगाते हैं. पिछले नौ महीने से इस दुर्लभ समस्या से जूझ रहे हैं. नौ महीने पहले उनके गाल के अंदर एक छोटा सा छाला उभरा, जो धीरे-धीरे बड़ा होने लगा. परेशानी बढ़ने पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज के कैंसर अस्पताल में पदस्थ डॉ. अर्पण मिश्रा से अपने निजी क्लीनिक में परामर्श लिया. डॉ. मिश्रा ने जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी.

मरीज को भी ऑपरेशन करवाने के अलावा कोई और उपाय नहीं दिखा, इसलिए उन्होंने सहमति दे दी. सर्जरी आशीष हॉस्पिटल में की गई, जिसमें डॉक्टर ने उनके मुंह के अंदर हुए छेद को भरने के लिए उनकी ठुड्डी की त्वचा को निकालकर वहां लगा दिया. शुरुआत में तो सब कुछ ठीक लगा, लेकिन कुछ ही हफ्तों बाद मुंह के अंदर बाल उगने लगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.