Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

माइक्रो फाइनेंस कंपनी को कर्मचारियों ही ने लगाया तीन लाख का चूना … कलेक्टर ने कहा-करें तत्काल भुगतान

40

जबलपुर। गोसलपुर में संचालित होने वाली एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी को उसके ही तीन कर्मचारियों ने तीन लाख का चूना लगा दिया। ये तीनों ही फील्ड आफीसरों ने ग्राहकों से तो लोन की किश्त वसूली, लेकिन वह कंपनी में जमा नहीं कराई। वहीं एक अन्‍य मामले में कलेक्टर ने बढे़ वेतन का तत्काल भुगतान करने संबधित आदेश जारी किया।

रुपये कम निकलने पर जांच में खुलासा हुआ

माइक्रो फाइनेंस कंपनी में जब रुपये कम निकले, तो जांच की गई, तब इसका खुलासा हुआ। मामले की शिकायत कंपनी ने गोसलपुर पुलिस से की। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपितो पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया।

सागर, दमोह व नरसिंहपुर के फील्ड ऑफीसर

पुलिस ने बताया कि ग्राम बुढ़ागर में माइक्रो फाइनेेंस कम्पनी भारत फाईनेशिलय इन्क्लूजन लिमिटेड कंपनी का कार्यालय है। जहां सागर निवासी राजू काछी, दमोह निवासी आकाश गौड़ और नरसिंहपुर निवासी रूतविश रैकवार फील्ड ऑफीसर के पद पर कार्यरत थे।

गांव में समूह बनाना और समूह को लोन देना था काम

तीनों फील्ड ऑफीसरों का काम गांव में समूह बनाना और समूह को लोन देना था। तीयों आरोपियों ने कई समूह बनाए और उन्हें लोन दिया। लेकिन किश्त की कुल दो लाख 82 हजार 158 रुपये की राशि कम्पनी मे जमा न कर हड़प ली।

तीनों ने जल्द किश्त जमा कराने की बात कही

मामले की जानकारी सामने आने के बाद ब्रांच मैनेजर महेश श्रीपाल ने तीनों से किश्त के बारे में पूछा, तो तीनों ने जल्द किश्त जमा कराने की बात कही, लेकिन किश्त जमा नहीं कराई। तब मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, बढे़ वेतन का करें तत्काल भुगतान

लैंप्स और प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के सेवा में कर्मचारियों के वेतन भुगतान और वेतन वृद्धि को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता की हुई बैठक में आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं के आदेश द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के वेतन वृद्धि के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।

बढ़े वेतन के भुगतान की प्रक्रिया पूरी

स्वीकृति में आने वाली कठिनाई के निराकरण के लिए प्रशासकों ने अवगत कराया कि संस्थावार निर्णय लिया कि बढ़े वेतन के भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शासन की ओर इसके लिए प्रबंधकीय अनुदान की राशि संबंधित समितियों के खाते में जमा हो गई है।

बढे हुए वेतन का भुगतान अविलंब जमा करेंगे

प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक कर्मचारियों को बढे हुए वेतन का भुगतान अविलंब जमा करेंगे। लंबित वेतन के संबंध में चर्चा में यह तथ्य सामने आया कि नागरिक आपूर्ति निगम से दुकानवार, कमीशन की राशि का भुगतान शेष है।

वास्तविक जानकारी प्रस्तुत करें

अतः नागरिक आपूर्ति निगम अविलंब कमीशन की राशि का निराकरण करावें एवं उचित मूल्य के दुकान के कमीशन की वास्तविक जानकारी संबंधित संस्थाओं तथा जिला अधिकारियों का प्रस्तुत करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.