Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना...

PM मोदी 28 अक्टूबर को जाएंगे गुजरात, टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का करेंगे उद्घाटन

47

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (28 अक्टूबर) को स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज के साथ गुजरात का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी अपने समकक्ष पेड्रो के साथ वडोदरा में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की गई है.

यह भारत में सैन्य विमानों के लिए निजी क्षेत्र की पहली फाइनल असेंबली लाइन होगी. इससे पहले अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री ने वडोदरा फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) की आधारशिला रखी थी. सी-295 विमान के निर्माण के तहत कुल 56 एयरक्राफ्ट बनाने की योजना हैं. जिनमें से 16 स्पेन से सीधे एयरबस द्वारा डिलीवर किए जा रहे हैं. वहीं, बाकी 40 का निर्माण भारत में किया जाना है.

40 विमानों के निर्माण की जिम्मेदारी टाटा की है

पीएम मोदी अपने स्पेनिश समकक्ष के साथ सुबह करीब 10 बजे टीएएसएल परिसर में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे. सी-295 कार्यक्रम के तहत कुल 56 विमान में से 40 का निर्माण भारत में होगा. इन 40 विमानों के भारत में निर्माण की जिम्मेदारी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की है.

यह सुविधा भारत में सैन्य विमानों के लिए निजी क्षेत्र की पहली फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) होगी. इसमें विमान के निर्माण से लेकर असेंबली, परीक्षण और योग्यता, डिलीवरी और रखरखाव तक का पूरा विकास शामिल होगा. टाटा के अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ-साथ निजी एमएसएमई उद्यम भी इस कार्यक्रम में योगदान देंगे.

4,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के बाद सुबह करीब 11 बजे वडोदरा के लक्ष्मी विलास पैलेस जाएंगे. वडोदरा से प्रधानमंत्री अमरेली जाएंगे, जहां दोपहर करीब 2:45 बजे वे अमरेली के दुधाला में भारत माता सरोवर का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे वह अमरेली के लाठी में 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

भारत माता सरोवर परियोजना को गुजरात सरकार और ढोलकिया फाउंडेशन के बीच सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित किया गया था. ढोलकिया फाउंडेशन ने एक चेक डैम में सुधार किया है. इससे 4.5 करोड़ लीटर पानी रखने की क्षमता बढ़कर 24.5 करोड़ लीटर हो गई है. इस सुधार से आस-पास के कुओं और बोरों में पानी का स्तर बढ़ गया है, जिससे स्थानीय गांवों और किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं मिलने से मदद मिलेगी.

इन परियोजना की भी रखेंगे आधारशिला

वहीं, इस दौरान पीएम मोदी 2,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसमें एनएच 151, एनएच 151ए और एनएच 51 के विभिन्न खंडों को फोर-लेन करना और जूनागढ़ बाईपास शामिल हैं. पीएम जामनगर जिले के ध्रोल बाईपास से मोरबी जिले के अमरान तक फोर-लेनिंग परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे.

इसके साथ ही करीब 1,100 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई भुज-नलिया रेल आमान परिवर्तन परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा. इस व्यापक परियोजना में 24 बड़े पुल, 254 छोटे पुल, 3 सड़क ओवरब्रिज और 30 सड़क अंडरब्रिज शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.