Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आयुष्मान भारत योजना मील का पत्थर… CM मोहन यादव ने PM मोदी के हेल्थ मिशन को बताया ऐतिहासिक

30

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के सफलतापूर्वक तीन साल पूरे होने पर आभार जताया और बधाई दी. डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड महामारी के दौरान शुरू किए गए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तीन साल पूरे हो गए हैं. उन्होंने कहा कि भारत की स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में यह मिशन ऐतिहासिक सिद्ध हुए हैं.

मुख्यमंत्री मोहन डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की है कि विकसित और स्वस्थ भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए 64 हजार 180 करोड़ रूपये के बजट आवंटन के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह पहल स्वस्थ भारत के ध्येय प्राप्ति में मील का पत्थर सिद्ध होगी.

2018 शुरू हुई स्वास्थ्य बीमा योजना

देश के सभी आम नागरिकों की सेहत के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना साल 2018 शुरू की गई थी. इस मिशन का लक्ष्य देश में एक लाख हेल्थ और वेलनेस सेंटर्स स्थापित करना साथ ही 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख तक की राशि का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है.

वोकल फॉर लोकल को अपनाएं

इसके अलावा डॉ. मोहन यादव ने दिवाली के मौके पर प्रदेशवासियों को अग्रिम बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को अपनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि रामराज्य के सपने को साकार करने में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें. उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी बाजार जाकर अपने भाई-बहनों द्वारा बनाये दीपों और उत्पादों को खरीदूंगा.

गोवर्धन पूजा का महत्व

डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि धार्मिक अनुष्ठान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक पर्व ‘गोवर्धन पूजा’ का सनातन में बड़ा महत्व है. प्रातः काल में सुख-समृद्धि एवं अभिलाषित फल देने वाली गौ माता का आशीर्वाद पाकर मन आनंदित हो जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.