Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

बिहार: पूर्णिया में मंत्री लेसी सिंह के साथ हादसा, ICU में भर्ती; CM नीतीश कुमार ने किया फोन

16

बिहार सरकार में खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह चोटिल हो गई हैं. वो आज सुबह पूर्णिया के जिला स्कूल में निरीक्षण करने पहुंची थीं, जहां सीढ़ियों से फिसल गईं. उन्हें हाथ, पैर और सिर में चोट लगी है. आनन-फानन में उन्हें पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जिले में बीस सूत्री समिति की बैठक होने वाली थी, जिसमें भाग लेने के लिए पूर्णिया के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी आए हुए थे. बैठक से पहले सभी विधायक, मंत्री जिला स्कूल स्थित उन्नयन क्लास के निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे. निरीक्षण के बाद वापस लौटते वक्त मंत्री लेसी सिंह सीढ़ियों से फिसल गईं. सिर के बल गिरने से दाहिने हाथ की कलाई और कोहनी में चोट गई.

हाथ में फ्रैक्चर, सिर में चोट

डॉक्टरों के मुताबिक, गिरने की वजह से मंत्री लेसी सिंह का हाथ फ्रैक्चर हुआ है. उन्हें अभी आईसीयू में रखा गया है. घटना के बाद पूर्णिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार और प्रभारी मंत्री विजय चौधरी अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.

धमदाहा से विधायक हैं लेसी सिंह

लेसी सिंह बिहार के पूर्णिया जिले की धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री है. अभी हाल ही में उनकी गौरव ग्राम यात्रा खत्म हुई है, जिसमें वे अपने विधानसभा में जनता के बीच यात्रा पर निकल कर समस्याओं को जाना था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.