Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बच्ची को सिखाया गया था बैड टच-गुड टच, गलत नियत से छुआ तो दरिंदे के हाथ को दांत से काटकर भागी मासूम

33

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना किसी और ने नहीं बल्कि में पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने की है. बताया जा रहा है कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान आरोपी बच्ची को अपने साथ ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है. वहीं, आरोपी का नाम राजू बताया जा रहा है, जो कि घरों की रंगाई पुताई का काम किया करता था.

भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में एक शख्स ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की है. बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी की पहचान पड़ोस में रहने वाले राजू नाम के व्यक्ति के तौर पर हुई है. छह साल की बच्ची को गुड टच और बैड टच के बारे में पता था और इसलिए जब आरोपी ने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की तो उसने उसका विरोध किया और फिर वह उसको धक्का देकर भाग निकली.

आरोपी के हाथ में काटकर भाग निकली बच्ची

बच्ची घर के पास खेल रही थी. इसी दौरान आरोपी बच्ची को अपने साथ अपने घर ले गया, जहां उसने कुंडी बंद करके बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. बच्ची काफी समझदार इसलिए उसने आरोपी की नियत को भाप लिया और जैसे ही आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करने को कोशिश की. वैसे ही उसने आरोपी के हाथ में काट लिया. जिसके बाद आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया और फिर वहां से भाग निकली.

पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

घर पहुंचते ही बच्ची ने अपनी बुआ को घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी. जिसके बाद परिजनों ने शाहजहांनाबाद थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. इसी के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.