Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर के अस्पतालों में दूषित पेयजल से हड़कंप: चाचा नेहरू और जिला अस्पताल में बैक्टीरिया की पुष्टि, H... मंडला के स्कूल में मोबाइल चेकिंग के दौरान मचा हड़कंप: 12वीं के छात्र के बैग से मिली सिक्स राउंड रिवॉ... भोपाल के दीपशिखा अस्पताल में लगी भीषण आग: धुएं के बीच मरीजों को सीढ़ियों से निकाला, टला बड़ा हादसा छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में वॉर्मर मशीन में लगी आग: 3 नवजात झुलसे, जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर सरगुजा में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: माता-पिता की टांगी से काटकर हत्या, बोरियों में बांधे शव आय से अधिक संपत्ति मामले में शिमला विजिलेंस दफ्तर पहुंचे BJP विधायक सुधीर शर्मा, 2 घंटे चली पूछताछ संभल हिंसा का मुख्य मास्टरमाइंड शारिक साठा भगोड़ा घोषित, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस मॉनसून का रौद्र रूप: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, UP, बिहार और राजस्थान में IMD का भारी बारिश का अलर्... हिमाचल के 36 मंदिरों में 419 करोड़ का चढ़ावा: बाबा बालक नाथ मंदिर सबसे आगे, विधानसभा में पेश हुए आंक... 400 साल पुराने कुतुब शाही मकबरे के पास मिली रहस्यमयी सुरंग, अवैध खुदाई के आरोपों पर हंगामा

दतिया सड़क हादसे में एएसआई की मौत, बस और कार की हुई भिड़ंत

45

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में चोपरा गांव में बस और कार की भिड़ंत में एक एएसआई घायल हुए थे, एएसआई की ग्वालियर में उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई है। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हुए थे, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सभी अपने परिवार के साथ पिछोर से ग्वालियर अपने रिश्तेदार के यहां पर जा रहे थे।

इस दौरान रास्ते में बस और कार की टक्कर हो गई और कार खंती में गिर गई थी। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी के पिछोर कस्बा में रहने वाले सुरेंद्र चौहान अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ मंगलवार को ग्वालियर जा रहे थे।

 चोपरा गांव के पास अंधे मोड़ पर उनकी कार बस से टकरा गई, कार और बस की टक्कर इतनी तेज थी कि कार 30 फीट तक घसीटते हुए खंती में जाकर गिर गई, हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हुए जिन्हें दतिया के निजी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया था। ग्वालियर में अस्पताल में उपचार के दौरान एएसआई सुरेंद्र सिंह चौहान की मौत हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.