Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, दिल्ली में एक्टिव केस 700 पार, अब तक 7 की मौत

39

पूरे देश में एक बार फिर कोविड दस्तक दे रहा है. राजधानी दिल्ली में कोविड केस 700 के पार पहुंच गए हैं. एक ही दिन में कोरोना के 42 मरीज बढ़े हैं. वहीं, दिल्ली में अभी तक कोरोना के 7 मरीजों की मौत हो चुकी है. फिलहाल, देश में कोरोना के एक्टिव केस 6491 हैं. हालांकि, अभी तक 6861 मरीज ठीक भी हो चुकें हैं.

वहीं, महाराष्ट्र में कोविड के केस 600 पार पहुंच गए हैं. सबसे ज्यादा केस केरल में बने हुए हैं. फिलहाल, केरल में एक्टिव केस 1957 बने हुए हैं. गुजरात में 980, पश्चिम बंगाल में 747 केस सामने आए हैं. इसी के चलते कोविड टेस्ट बढ़ा दिए गए हैं. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.

सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र

  1. केरल
  2. गुजरात
  3. पश्चिम बंगाल
  4. दिल्ली
  5. महाराष्ट्र

सबसे कम प्रभावित

  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. मिजोरम
  3. त्रिपुरा
  4. चंडीगढ़
  5. हिमाचल प्रदेश

कितने लोगों की हुई मौत

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 1 जनवरी 2025 से लेकर अब तक दिल्ली में कोविड से 7 लोगों की मौत दर्ज की गई है. गुजरात में 2 लोगों ने दम तोड़ा. कर्नाटक में 9 की जान गई. केरल में 15 की मौत हुई. मध्य प्रदेश में 2 वहीं महाराष्ट्र में 18 लोगों की मौत हुई.

कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी

कोरोना महामारी का सामना देश एक बार कर चुका है. हालात इतने खराब हो गए थे कि लोकडाउन तक लगाना पड़ा. साथ ही कई लोगों की मौत हुई. इसी के बाद वैसे हालात एक बार फिर सामने न आए इसके लिए सरकार पहले ही कदम उठा रही है. लोगों को सावधानी बरतने और मास्क पहनने की एडवाइजरी जारी की गई है. साथ ही किसी भी तरह के लक्ष्ण दिखने पर फौरन टेस्ट कराने के लिए कहा गया है. साथ ही कोविड से बचने के लिए दो गज की दूरी बनाने की सलाह दी गई है.

इसी के साथ अस्पतालों को भी तैयार किया गया है. बेड से लेकर सारी जरूरी दवाएं और चीजें इकट्ठा कर ली गई है.

कहां कितने एक्टिव केस

राज्य केस
आंध्र प्रदेश 85
महाराष्ट्र 607
राजस्थान 124
तमिलनाडु 207
असम 3
बिहार 50
चंडीगण 2
छत्तीसगढ़ 41
दिल्ली 728
गोवा 9
गुजरात 980
हरियाणा 100
हिमाचल प्रदेश 3
जम्मू-कश्मीर 9
झारखंड 4
कर्नाटक 423
केरल 1957
उत्तर प्रदेश 225
पश्चिम बंगाल 747

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.