Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Alwar Thresher Accident: शादी से 2 महीने पहले उजड़ी खुशियां! अलवर में थ्रेसर की बेल्ट में फंसने से य... Mumbai Palestine Support News: गाजा समर्थन में पतंग उड़ाने पर विवाद; छात्रा हर्षदा बोराडे ने मुंबई प... Sahil Wakode Death Case: ChatGPT संदेह और दबाव में छात्र की मौत! IIT बॉम्बे के प्रोफेसर पर केस, Crim... Ayodhya Janoura Naka News: नजूल भूमि पर बने मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल और पीएसी... Uttar Pradesh Accident News: अवैध रूप से फेंके गए आतिशबाजी के कचरे में हुआ जोरदार ब्लास्ट, मेरठ मेडि... Uttar Pradesh Politics News: विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार तेज, सपा नेताओं ने फाड़े होर्डिंग्स, ... BMC Chowk Jalandhar: संविधान चौक पर ट्रैफिक लाइट सिस्टम की बिजली तारें कटी; CCTV में कैद हुए अज्ञात ... Amritsar BSF Action: अमृतसर बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन; पाक ड्रोन ने गिराई ₹31 करोड़ की हेरोइन, जब्... Batala Firing Case: घर के बाहर टहल रहे युवक को सिर में मारी गोली; कंबाइन पार्टनरशिप विवाद में चलाए ह... Samrala News Today: समराला में गैस सिलेंडर फटने से फैली दहशत; फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

प्रवासी मुख्यमंत्री चुनाव के बाद नजर नहीं आएंगे… नामांकन दाखिल करने के बाद बोले हेमंत सोरेन

43

झारखंड में आज यानी गुरुवार को भी पहले चरण के लिए नामांकन का दौर जारी है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को बरहेट से नामांकन दाखिल किया. सीएम ने अपना नामांकन दो सेट में दाखिल किया. सीएम की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था.नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है.

मैंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. सोरेन ने कहा कि हमें जनता का समर्थन है. साहिबगंज की तीनों सीट राजमहल, बरहेट, और बोरियों में पार्टी की जीत का दावा किया.इस मौके पर सीएम सोरेन ने बीजेपी के राज्य प्रभारी और प्रचार के लिए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री के झारखंड आने पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में कई प्रवासी मुख्यमंत्री घूम रहे हैं. चुनाव के बाद सब अपने काम में लग जाएंगे, झारखंड में कोई नजर नहीं आएगा.

कई दिग्गजों ने दाखिल किया नामांकन

राज्य में गुरुवार को कई दिग्गजों ने नामांकन दाखिल किया. जेएमएम के नेता और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट से नामांकन दाखिल किया. कांग्रेस से दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा से, डॉ. रामेश्वर ने उरांव से नामांकन दाखिल किया. आरजेडी के सुभाष यादव ने बरकट्टा से नामांकन दाखिल किया.

बीजेपी की तरफ से नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने चंदनकियारी से, सीपी सिंह ने रांची से, नवीन जायसवाल ने हटिया से और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सरायकेला से नामांकन दाखिल किया.

इंडिया और एनडीए के बीच मुकाबला

झारखंड में चुनावी मुकाबला दो गठबंधनों के बीच है. एक तरफ राज्य में सतारूढ़ इंडिया गठबंधन है जिसमें जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी, और सीपीएम शामिल हैं. दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन है, जिसमें बीजेपी, आजसू, जेडीयू, और एलजेपी शामिल हैं.

झारखंड विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे. 23 नवंबर को परिणाम आएगा. पहले चरण के लिए 18 अक्टूबर से नामांकन शुरू हुआ था, जो 25 अक्तूबर तक चलेगा. दूसरे चरण के लिए 22 अक्तूबर से नामांकन शुरू हुआ था जो 29 अक्टूबर तक जारी रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.