Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

पत्नी से पिट गए प्रोफेसर… चैंबर में बैठे थे, कॉलर खींचकर बाहर लाई और दनादन मारा

34

न न, गलत न समझिए, यह बेवफाई का मामला नहीं प्रोफेसर साहब तो अपनी पत्नी से किसी और मामले को लेकर पिट रहे हैं. वह भी अपने विभागीय कार्यालय में. दरअसल, भागलपुर में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और उनकी पत्नी के बीच की लड़ाई विभाग तक पहुंच गई. विभाग में पत्नी पहुंची और चेंबर से प्रोफेसर को खींचकर बाहर निकाल लिया और थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया. प्रोफेसर पति का कॉलर पकड़कर खींचकर वह चिल्लाती रही. हाई वोल्टेज ड्रामा विश्वविद्यालय में करीब दो घंटे तक चलता रहा.

बता दें कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी फिजिक्स विभाग में प्रोफेसर सुदेश जयसवाल की पत्नी ने विभाग में ही घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा किया. मानों दोनों बच्चे हों और कोई समझ नाम की चीज न हो. इस दौरान प्रोफेसर की पत्नी ने जमकर हाथापाई भी की और इस पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रोफेसर बेहद मजबूर नजर आए. दरअसल, प्रोफेसर की पत्नी साधना कुमारी ने पति पर फ्लैट बेचने का आरोप लगाया. साथ ही यह भी कहते नजर आई कि फ्लैट बेच दिया, सड़क पर आ गई, रहने-खाने पर भी आफत आ गई है.

12 अक्टूबर को पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR

दरअसल, महिला साधना कुमारी ने 12 अक्टूबर को थाने में प्रोफेसर पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर महिला खिन्न हो गई थी, जिसके बाद गुस्से में आकर प्रोफेसर पति के चैंबर में पहुंची और हाथपाई व मारपीट करने लगी. हाथ में झोले में रखा सामान लेकर पति पर लगातार प्रहार करती रही और फिर कॉलर पकड़ कर रोते हुए अपने मन की बात कह रही थी. इस दौरान अन्य प्रोफेसर और स्थानीय पुलिस पहुंची. उसके बाद प्रोफेसर की पत्नी को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया. अब इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.