Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

बेकाबू होकर लोहे के खंभे से टकरा गई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

33

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हुई और लोहे के खंभे से जाकर टकरा गई। यह घटना तामिया के बाकी गांव की है, इस हादसे में आर्मी का जवान घायल हो गया है और उसके दोस्त की दर्दनाक मौत हो गई परिजन दोनों को लेकर तत्काल तामिया अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां से गंभीर घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमडी गांव का रहने वाला उदयभान सिंह भारतीय सेना में जवान है और अभी उसकी पोस्टिंग बिहार में है। दीपावली की छुट्टी पर वह घर आया हुआ है और अपने दोस्त ओम नारायण के साथ बाइक से कहीं काम से जा रहा था,इस दौरान बाइक अनियंत्रित हुई और लोहे के खंभे से टकरा गई एंबुलेंस नहीं मिलने से परिजन निजी वाहन से दोनों को जिला अस्पताल लेकर गए यहां पर जवान के दोस्त ने दम तोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.