Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर कवायद तेज, महापौर ने ली अहम बैठक

20

इंदौर : इंदौर में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर जहां जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है तो वही अब नगर निगम की इस प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर हो गया है। शहर में आगामी मेट्रो स्टेशन निर्माण को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सिटी बस कार्यालय पर मेट्रो अथॉरिटी और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की, इस दौरान मेट्रो के रूट प्लान को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर मेट्रो अथॉरिटी के एम डी एस कृष्ण चैतन्य एवं उनकी सम्पूर्ण टीम मौजूद रही। बैठक में रीगल चौराहा पर जहां स्टेशन का निर्माण किया जाना है। इन सभी को इंटीग्रेट करते हुए नगर निगम के हित में क्या नई चीज वहां बन सकती है इस पर भी चर्चा हुई।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बैठक में मेट्रो अथॉरिटी के द्वारा बनाए गए स्टेशन के निर्माण की प्लानिंग को देखा साथ ही इन दोनों स्टेशनों के निर्माण में क्या नवाचार किए जा सकते है उस पर भी चर्चा की। बैठक में नगर निगम के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। अब देखना होगा कि इंदौर में लंबे समय से चल रहा मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट का काम कब तक पूरा होता  है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.