Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Instagram Profile Card क्या है और इससे कैसे आएंगे भर-भर के फॉलोअर्स

70

मेटा अपने फोटो-वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हर दिन कोई ना कोई नई अपडेट लेकर आता है. बीते दिनों में इंस्टाग्राम यूजर्स की सुविधा के लिए एक नया फीचर इंस्टाग्राम प्रोफाइल कार्ड लेकर आया है. इसके जरिए आप अपनी प्रोफाइल को ज्यादा लोगों तक शेयर कर सकते हैं, इसके बाद आपको अपना यूजरनेम शेयर करने की टेंशन नहीं रहेगी. दरअसल कई बार इंस्टाग्राम पर एक नाम से कई प्रोफाइल बनी होती हैं, इस कार्ड के जरिए वो केवल आपको ही फॉलो कर सकेंगे. सबसे अच्छी बात ये है कि इस कार्ड में क्यूआर कोड भी है जिसे स्कैन करके डायरेक्ट प्रोफाइल ओपन होती है.

Instagram Profile Card कैसे काम करता है?

आप अपनी प्रोफाइल को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना सकते हैं. इस टू-साइड डिजिटल कार्ड में आप अपना बायो, बाकी पेज के लिंक, अपना फेवरेट सॉन्ग जैसी चीजें लिख सकते हैं. इसके अलावा आप अपने कार्ड को कस्टमाइज भी कर सकते हैं, इसमें बैकग्राउंड कलर भी बदल सकते हैं, सेल्फी अपलोड से लेकर पर्सनलाइज्ड इमोजी तक भी जोड़ा जा सकता है.

इंस्टाग्राम प्रोफाइल कार्ड कैसे शेयर करें?

प्रोफाइल कार्ड शेयर करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है. बस अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर जाना है. यहां पर आपको Share Profile ऑप्शन शो होगा, शेयर प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करें. प्रोफाइल कार्ड में डिटेल्स डालें, जो आप मेंशन करना चाहते हैं वो सब मेंशन कर सकते हैं एडिट कर सकते हैं. इसके बाद आप अपने इंस्टाग्राम के प्रोफाइल कार्ड को स्टोरी पर शेयर कर सकते हैं और दूसरे नेटवर्क्स पर भी शेयर कर सकते हैं. आप चाहें तो इसे वॉट्सऐप ग्रूप्स, दोस्तों के दोस्तों को भी शेयर कर सकते हैं.

कैसे बढ़ेंगे फॉलोअर्स

जब भी आप किसी को भी खुदको फॉलो करने को बोलते हैं तो यूजरनेम बताते थे, इससे की बार सामने वाला यूजर काफी कंफ्यूज भी हो जाता था कि कौन सी प्रोफाइल आपकी है. लेकिन इस कार्ड की मदद से वो डायरेक्ट आपकी प्रोफाइल पर आ सकता है और फॉलो कर सकता है. अगर वो चाहे तो क्यूआर कोड भी स्कैन कर सकता है और अपना टाइम बचा सकता है. इसे अलग नेटवर्क पर स्टोरी लगाकर, ग्रूप्स में शेयर करने पर आपके फॉलोअर्स बढ़ने के चांस बढ़ जाते हैं. इससे आपकी प्रोफाइल स्टाइलिश और यूनिक लगती है. अक्सर लोगों को यूनिक और अट्रैक्टिव चीजें ही ज्यादा पसंद आती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.