Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 7 उम्मीदवारों की लिस्ट, ये दो सीटें छोड़ीं

36

उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए बीजेपी ने गुरुवार को सात उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेंद्र दिलेर को टिकट दिया है. इसके अलावा करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिस्मिता मौर्य को टिकट दिया है. बीजेपी ने कानपुर की सीसामऊ और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. बीजेपी ने मीरापुर की सीट अपने सहयोगी रालोद को दी है, जबकि अपने कोटे की एक सीट (सीसामऊ) पर अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.

बीजेपी ने जारी की 7 उम्मीदवारों की लिस्ट

यूपी में इन 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव

यूपी विधानसभा की 9 सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे. 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. जिन 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें करहल, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, कुंदरकी, मीरापुर, सीसामऊ, खैर और गाजियाबाद सीट शामिल हैं. सपा इनमें से 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है. खैर और गाजियाबाद सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. पहले कांग्रेस को दो सीट देने की बात कही गई थी लेकिन अब सपा के सिंबल पर ही कांग्रेस यूपी में उपचुनाव लड़ेगी. अखिलेश ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी. अखिलेश ने कहा था कि बात सीट की नहीं जीत की है.

सपा ने इन सात सीटों पर उतारे उम्मीदवार

  • कुंदरकी सीट से सपा ने हाजी रिजवान को टिकट दिया है.
  • अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से लालजी वर्मा की पत्नी शोभा वर्मा को उतारा है.
  • मैनपुरी की करहल सीट से तेज प्रताप सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया गया है.
  • मिर्जापुर की मझवां से पूर्व सांसद रमेश बिंद की बेटी डॉ. ज्योति बिंद को टिकट दिया गया है.
  • कानपुर की सीसामऊ से पूर्व विधायक हाजी इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है.
  • प्रयागराज की फूलपुर सीट से मुस्तफा सिद्दीकी को मैदान में उतारा है.
  • मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से सुंबुल राणा को टिकट दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.