Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

सरकार बनने पर हुसैनाबाद बनेगा जिला, राम या कृष्ण के नाम पर होगा नामकरण… बोले हिमंत बिस्वा सरमा

16

विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड का सियासी पारा हाई है. राज्य में 13 और 20 नवंबर को दो चरण में मतदान होगा. चुनाव प्रचार जोरों पर है. आरोप-प्रत्यारोप, दावों और वादों का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में असम के सीएम और बीजेपी झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी सत्ता में आई तो हुसैनाबाद जिला बनेगा. साथ ही इस जिले का नाम बदलकर राम या कृष्ण के नाम पर किया जाएगा.

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, अगर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो हुसैनाबाद प्रखंड को जिला बनाया जाएगा. साथ ही इसका नामकरण भगवान राम या कृष्ण के नाम पर होगा. उन्होंने एक और बड़ा ऐलान किया. सरमा ने कहा कि सरकार बनने पर झारखंड से घुसपैठियों को बाहर निकालना बीजेपी की प्राथमिकता होगी.

घुसपैठियों की वजह से बदल रही है झारखंड की डेमोग्राफी

हिमंत बिस्वा सरमा ये बयान पलामू जिले में दिया है. वो जपला मैदान में हुसैनाबाद विधानसभा सीट से प्रत्याशी कमलेश सिंह के लिए चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की वजह से झारखंड की डेमोग्राफी बदल रही है. मगर, सरकार में बैठी झारखंड मुक्ति मोर्चा इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है. इसकी वजह ये है कि बांग्लादेशी घुसपैठिए उनका वोट बैंक हैं.

 

घुसपैठियों को निकालने के लिए एनआरसी लागू करेंगे

असम के सीएम ने कहा कि सरकार बनने पर घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकालना बीजेपी की प्राथमिकता है. हम राज्य से बांग्लादेशी घुसपैठियों को निकालने के लिए एनआरसी लागू करेंगे. बता दें कि राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरण में वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.