Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

तुर्किए की राजधानी अंकारा में ’26/11′ जैसा आतंकी हमला! 10 की मौत, कई को बनाया बंधक; फायरिंग जारी

36

तुर्किए की राजधानी अंकारा में एविएशन कंपनी तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (TUSAS) के मुख्यालय के बाहर एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है. इसके बाद भी वहां मौजूद दो आतंकवादी लगातार हमला कर रहे हैं. आतंकियों ने कई लोगों को बंधक भी बना लिया है. इस हमले में 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. हालांकि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.

मामले की प्रारंभिक जांच में इस हमले को आत्मघाती बम विस्फोट बताया जा रहा है. तुर्किए के इंटीरियर मिनिस्टर अली येरलिकाया ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है. तुर्किए के इंटीरियर मिनिस्टर अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “तुर्किए एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के खिलाफ एक आतंकवादी हमला किया गया. दुर्भाग्यवश हमारे जवान शहीद हुए हैं और कई लोग घायल हैं.”

कई लोगों को बनाया बंधक

तुर्किए के अंकारा में TUSAS एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के मुख्यालय पर हुए हमले के बाद हमलावरों ने कंपनी के अंदर घुसकर मुख्यालय में कई लोगों को बंधक बना लिया.

हमले के समय परिसर में मौजूद कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. हालांकि, अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है, हालांकि तुर्किए अधिकारियों ने इसे स्पष्ट रूप से एक आतंकवादी हमला बताया है.

क्या है TUSAS?

TUSAS (तुर्किए एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज) तुर्की की एक रक्षा और विमानन कंपनी है. ये हाइ-टेक के साथ देश के एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में बड़ा योगदान देती है. ये कंपनी तुर्किए के पहले राष्ट्रीय लड़ाकू विमान KAAN का उत्पादन किया है. TUSAS न केवल तुर्की की सैन्य आवश्यकताओं को पूरा करती है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी विमानन और रक्षा उत्पादों का निर्यात करती है. इसकी विशेषज्ञता में लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों, यूएवी (ड्रोन) और उपग्रहों का निर्माण शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.