Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

WhatsApp स्टेट्स पर भी लगाएं गाने, फेसबुक और इंस्टाग्राम वाला फीचर करने वाला है एंट्री

45

WhatsApp आजकल ज्यादातर फोन में मिल जाता है. आपको जानकर खुशी होगी कि आप जल्द ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मिलने वाला फीचर वॉट्सऐप पर यूज कर सकेंगे. वॉट्सऐप पर भी आप स्टोरी पर म्यूजिक लगा सकेंगे, गाना ऐड करने के लिए आपको किसी एडिटिंग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी. लेकिन ये फीचर कब आएगा और कैसे काम करेगा इसकी पूरी डिटेल्स यहां पढ़ें.

म्यूजिक शेयरिंग फीचर कब और कैसे?

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, आप जल्द ही इंस्टाग्राम और फेसबुक वाला फीचर यूज कर सकेंगे. जैसा कि ऊपर बताया आप वाट्सऐप में स्टेटस अपडेट में म्यूजिक लगा पाएंगे. लेकिन फिलहाल इस फीचर पर काम चल रहा है. इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है. Android वर्जन 2.24.22.11 में अपकमिंग फीचर म्यूजिक ऐड की झलक दिखी है. संभावना है कि वाट्सऐप का ये फीचर iOS यूजर्स के लिए भी लाया जा सकता है.

वाट्सऐप पर हर दिन कोई ना कोई फीचर बीटा वर्जन में टेस्टिंग के लिए आता है, लेकिन हर फीचर को मेन वर्जन में नहीं लाया जाता, अब ये फीचर स्टेबल वर्जन में एंट्री लेगा या नहीं फिलहाल इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है.

वॉट्सऐप के और भी अपकमिंग फीचर

वॉट्सऐप की ब्लॉग पोस्ट के हिसाब से इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप कॉन्टैक्ट सेविंग को और भी बेहतर कर सकता है. ज्यादातर वॉट्सऐप पर एक समस्या आती है कि बिना नंबर सेव किए वॉट्सऐप पर कॉन्टैक्ट करना मुश्किल होता है, लेकिन जल्द ही आपको इस झंझट से छुटकारा मिल सकता है. प्लेटफॉर्म आने वाले समय में किसी कॉन्टैक्ट को बिना फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव किए केवल WhatsApp पर सेव करने के लिए एक नए फीचर को पेश कर सकता है.

इससे यूजर्स को काफी सहूलियत हो जाएगी, किसी भी कॉन्टैक्ट से चैट करने के लिए आपको उसका नंबर फोन में सेव नहीं करना पड़ेगा. आप डायरेक्ट वॉट्सऐप पर नंबर सेव कर सकेंगे.

फिलहाल ये दोनों फीचर अपने डेवलपमेंट फेज में संभावना है कि इन्हें जल्द ही यूजर्स के लिए शुरू किया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.