Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

जयपुर: मस्जिद में घुसकर बोले विधायक बालमुकुंद- ये मंदिर है… हंगामा होने पर भागे

42

राजस्थान के जयपुर में हवामहल विधायक बालमुकुंद की वजह से एक बार फिर बड़ा हंगामा हुआ. बीजेपी विधायक बालमुकुंद बासबदनपुरा के शिया इमामगाह मस्जिद में घुस गए थे. वहां उन्होंने हंगामा करते हुए कहा कि यह देवस्थान है. घटना के वक्त ही मस्जिद में नमाज होने वाली थी. ऐसे में बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिद में उपस्थित थे. विधायक द्वारा बवाल करने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही विधायक बाबा बालमुकुंद वहां से भाग निकले.

नमाजियों के मुताबिक शिया इमामगाह मस्जिद में नमाज होने वाली थी. बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिद पहुंच चुके थे. इतने में हवामहल से बीजेपी विधायक बाबा बालमुकुंद अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और हंगामा करने लगे. उन्होंने दावा किया कि इस मस्जिद का निर्माण मंदिर और देवस्थान की जमीन पर किया गया है. उनके इस दावे की वजह से मस्जिद में काफी देर तक ड्रामा चला. इस दौरान शिया समाज के लोगों ने उन्हें मस्जिद व जमीन के दस्तावेज दिखाए.

बाबा पहले भी कर चुके हैं बवाल

उन्हें बताया कि यह मस्जिद वक्फ की जमीन पर बनी है. बवाल बढ़ने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची भी, लेकिन उससे पहले विधायक मौके से भाग निकले. मस्जिद में मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि विधायक बाबा बालमुकुंद ने इस तरह की हरकत कोई पहली बार नहीं की है. वह अक्सर किसी ना किसी मस्जिद में घुस जाते हैं और लोगों को आतंकवादी बताते हुए जमीन खाली कराने के लिए हंगामा करने लगते हैं. इसकी वजह से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं और झगड़े फसाद की स्थिति बन जाती है.

महिलाओं से बदसलूकी का आरोप

लोगों ने पुलिस को भी मस्जिद और मस्जिद की जमीन से संबंधित दस्तावेज दिखाए. इमामबाड़े के इमाम ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि विधायक ने उनके साथ बदतमीजी की.यही नहीं, वह मना करने के बाद भी इबादतगाह में जूते चप्पल पहनकर घुस गए और महिलाओं से बदसलूकी की.इमाम ने सवाल उठाया है कि वह खुद एक मंदिर के पुजारी हैं, ऐसे में उनके इस बर्ताव को कहां तक जायज माना जा सकता है. इमाम समेत अन्य लोगों ने बताया कि बाबा बालमुकुंद के साथ कुछ भूमाफिया भी मस्जिद में आए थे. दरअसल उनकी नजर वक्फ के बेशकीमती 14 बीघे जमीन पर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.